Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुंबई: रेव पार्टी में पकड़े गये 350 लड़के-लड़कियां, पांच गिरफ्तार

Rave Party
मुंबई। मायानगरी मुंबई में एक बार फिर से शराब और शबाब के नशे में गिरफ्तार लोग पकड़े गये है। जीं हां मुंबई पुलिस ने रविवार देर रात कर्जत इलाके अपार्टमेटं में चल रहे रेव पार्टी में शामिल 350 लोगों को पकड़ा है। ताज्जुब ये है कि इस रेव पार्टी में नार्कोटिक्स विभाग के एक पुलिस इस्पेक्टर भी शामिल है।

स्टार न्यूज के मुताबिक ये रेव पार्टी मुंब्ई के एक अपार्टमेंट में चल रही थी । इस पार्टी का आयोजन एक इंवेट मैनजमेंट कंपनी ने करवाया था। अपार्टमेंट से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ है।

रविवार रात जब पुलिस ने अपार्टमेंट में छापा मारा तो भारी मात्रा में लोग नशे में बेसुध पड़े थे। कुछ लोग खुले आम शराब पी रहे थे और अश्लील हरकतें कर रहे थे। इस पार्टी में करीब 60 लड़कियां भी शामिल है। जो लड़के-लड़कियां इस रेव पार्टी में नाच-गा रहे थे वो मुंबई के बड़े इलाकों से ताल्लुक रखते हैं। कुछ इनमें से बिजनेस टाईकून और फिल्मी हस्तियों से भी जुड़े हैं। लड़के- लड़कियों की उम्र 20-30 साल के बीच में बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस इनके नामों का खुलासा नहीं कर रही है। अभी-अभी जो खबर आ रही है उसके मुताबिक हिरासत में लिए गये सभी लोगों को मुंबई पुलिस में मेडिकल टेस्ट लेकर छोड़ दिया है। साथ ही इंवेट मैनजमेट कंपनी के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस एक इंस्पेक्टर से भी पूछ-ताछ कर रही है। पुलिस ने बताया है रेव पार्टी से भारी मात्रा में हेरोईन, गांजा, चरस जैसे ड्रग्स बरामद हुए हैं।पुलिसये जानने की कोशिश कर रही है कि इन लोगों के पास ड्रग्स कहां से आया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+