बीबीयां तो कई मगर ओसामा बिन लादेन की महबूबा सिर्फ एक थी

Osama Bin Laden
दिल्‍ली। पाकिस्‍तान के ऐबटाबाद में अमेरिकी ऑपरेशन में मारे गये कुख्‍यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के बारे अभी कई राज दफ्न हैं। धिरे-धिरे उन रहस्‍यों पर से पर्दा उठ रहा है तो लोग भौचक्‍के रह जा रहे हैं। इसी क्रम में एक और रहस्‍य से पर्दा उठा है जिसने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जिस व्‍यक्ति पूरी दुनिया कांपती थी उसे कभी प्‍यार भी प्‍यार भी हो सकता है।

जी हां मगर य‍ह सच है और वह भी सौ फीसदी। ओसामा बिन लादेन अपनी पहली पत्नी नजवा बिन लादेन को सबसे ज़्यादा पसंद करता था। इसकी वजह थी कि ओसामा की तमाम बीवियों के बीच नजवा ही ऐसी अकेली महिला थी, जिसे लादेन शादी से पहले से ही जानता था और दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। जिस समय दोनों को प्‍यार हुआ उस समय लादेन की उम्र 17 साल और नजवा की उम्र महज 15 साल थी।

यह खुलासा किया है जान सैसन ने। 'ग्रोइंग अप बिन लादेन: ओसामाज वाइफ एंड सन टेक अस इनसाइड दिअर सेक्रेट वर्ल्ड" नाम की सैसन की नई किताब ओसामा बिन लादेन की घरेलू ज़िंदगी के कई राज़ सामने लाती है। सैसन ने इस किताब को नजवा और ओमर लादेन के साथ मिलकर लिखा है। नजवा और उमर ने सैसन को दिए गए कई इंटरव्यू में तमाम खुलासे किए। सैसन का दावा है कि नजवा ओसामा की चचेरी बहन थी, जिसे जीवन भर संघर्ष करना पड़ा खासकर अफगानिस्तान में उसका जीवन बेहद चुनौतीपूर्ण था।


सैसन का कहना है कि नजवा और ओसामा एक-दूसरे से बहुत ज़्यादा प्यार करते थे और पसंद करते थे। नजवा की मां ओसामा से नजवा की शादी के खिलाफ थीं क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि नजवा शादी के बाद सीरिया छोड़कर सऊदी अरब चली जाए। सैसन का कहना है कि नजवा को सऊदी अरब में जीवन बिताने के लिए कई तरह के समझौते करने पड़े क्योंकि शादी से पहले तक वह सीरिया में काफी आज़ाद ज़िंदगी जीने की आदी थी।

दोनों में प्‍यार इस कदर था कि दोनों जब 1996 में अफगानिस्तान पहुंचने के बाद दोनों की ज़िंदगी में तेजी से बदलाव आए। नजवा के अफगानिस्तान में बिताए दिनों के बाबत सैसन का कहना है कि वह एक पहाड़ी की चोटी पर पत्थर की झोपड़ी में रहती थी। इसके बाद दोनों एक पूर्व रूसी सैन्य बेस में चले गए जहां बिजली भी नहीं थी। लेकिन सैसन का कहना है कि सबसे अहम बात यह थी कि इतना सब होने के बावजूद नजवा चुप रहीं और अपने बच्चों को एक बेहतर माहौल देने की कोशिश करती रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+