मैं भाजपा में था, हूँ और रहूंगा : गोपीनाथ मुंडे
झुक गये मुंडे..नशा हो गया हिरन
मैं कभी भी कांग्रेस नेता अहमद पटेल से नहीं मिला हूं। हां इतना जरूर है कि मेरे मन में पार्टी की कुछ बातों लोकर पीड़ा है लेकिन वो पीड़ा मैनें कभी भी मीडिया से नहीं कही है। क्योंकि पीड़ा सार्वजिनक नहीं की जाती है।
मीडिया पर मढ़ा दोष
खैर मुंडे के इस बयान से फिलहाल तो महाराष्ट्र पर बीजेपी संकट पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है। वैसे मुंडे के इस बयान से लगता है कि मुंड़े झुक गये हैं। क्योंकि ऐसी खबर आ रही थी कांग्रेस ने भी उनको पार्टी में शामिल होने के लिए बहुत सारी शर्त रख दी थी जिससे मुंडे घबरा गये थे क्योंकि उनकी पा र्टी छोड़ने की धमकी का भी भाजपा पर कोई असर नहीं हुआ है।
नहीं चली मुंडे तावबाजी
आपको बता दें कि महाराष्ट्र की राजनीति में गोपीनाथ मुंडे एक बड़ा नाम है और वो नितिन गडकरी से काफी वरिष्ठ हैं। गोपीनामथ मुंडे का आरोप है कि पार्टी उनकी उपेक्षा करती है और गडकरी उनकी नहीं सुनते है। जो आप्रासंगिक है। गौरतलब है कि दिंवगंत नेता प्रमोद महाजन के बाद मुंडे ने ही महाराष्ट्र में बीजेपी को स्थिरता दी थी लेकिन उन्हें छोड़कर गडकरी को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया गया ।
;












Click it and Unblock the Notifications