बाबा रामदेव के स्वाभिमान ट्रस्ट को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

आपको बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में अपना हलफनामा दाखिल किया था जिसमें उसने बाबा के समर्थकों पर फायरिंग से इंकार कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई के लिए बाबा व उनको समर्थकों को ही जिम्मेदार ठहराया और कहा कि बाबा रामदेव अपने समर्थकों को भड़का रहे थे। इसके बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने भारत स्वाभिमान ट्रस्ट को नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह दिल्ली पुलिस की ओर से कब्जे में लिए गए सीसीटीवी फुटेज भी देख सकती है।
आपको बता दें कि बाबा रामदेव और उनके समर्थकों पर दिल्ली पुलिस ने 4-5 जून की रात को जमकर कहर बरपाया था। सोए हुए लोगों पर आंसू गैस के गोले दागे थे। जिसमें करीब 69 लोग घायल हो गए थे। करीब एक दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आई थीं। उसमें से एक राजबाला अभी भी जिंदगी और मौत से लड़ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications