भारत-पाक वार्ता से पूर्व ही पाक ने कश्‍मीर को बनाया तुरूप का इक्‍का

Differences over agenda of Indo-Pak talks
दिल्‍ली। भारत और पाकिस्‍तान के विदेश सचिवों के बीच 23 और 24 जून को द्विवपक्षीय वार्ता होने वाली है। मगर अपनी ओछी हरकतों से कभी न बाज आने वाला पाकिस्‍तान एक बार फिर अपनी कड़े रूख को इख्‍तीयार कर लिया है। सूत्रों की मानें तो पाकिस्‍तान में दोनों देशों के विदेश सचिव इस्‍लामाबाद में बैठक करेंगे।

भारत जहां शिकागो कोर्ट में 26/11 के आरोपियों के बारे में कार्रवाई की बात को आगे बढाना वाहता है वहीं पाकिस्‍तान इस मसले पर से भारत का ध्‍यान हटाने के लिये कश्‍मीर मुद्दे को ट्रम्‍प कार्ड के रूप में इस्‍तमाल करने की योजना बना रहा है।

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता तहमिना जंजुआ ने शुक्रवार को कहा कि बैठक में कश्मीर मसले पर चर्चा करना प्रमुख एजेंडा रहेगा। पाकिस्तान ने साफ किया सियाचिन और उसके लिए सर क्रीक लाईन के मसलों से बड़ा मुददा कश्मीर का है और इसे विदेश सचिव स्तरीय वार्ता में उठाया जाएगा।

अब तो बस देखना यह है कि भारत आगामी दिनों में भारत और पाक के बीच होने वाली यह वार्ता क्‍या रंग लाती है और इस मुलाकात में कितने मामले सामने आते हैं और कितनों का हल निकाल पाने में दोनों देशों को कामयाबी मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+