अल जवाहिरी बना लादेन का उत्तराधिकारी

अब जब अल जवाहिरी आतंक के आका के रूप में उस कुर्सी पर जा बैठा हैं जहां दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकवादी बैठता है तो आईए उसके बारे में कुछ चर्चा कर ली जाये। आपको बता दें कि अल जवाहिरी लादेन का दाहिना हाथ माना जाता था जिसके चलते अल कायदा ने जवाहिरी को लादेन का उत्तराधिकारी चुना है। अल जवाहिरी पर अमेरिका ने 110 करोड़ का इनाम घोषित किया है। जवाहिरी अलकायदा का ब्रेन माना जाता है। कहा जाता है कि लादेन बॉडी था तो जवाहिरी ब्रेन।
मालूम हो कि गुजरे मई महीने में अमेरिका ने पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अल कायदा के दूसरे प्रमुख सरगना अयमन अल जवाहिरी और हूजी सरगना इलियास कश्मीरी सहित आतंकवादियों की सूची सौंपी और कहा कि वह इनके खिलाफ कार्रवाई करना चाहता है। पाकिस्तानी दैनिक 'द न्यूज इंटरनेशनल' के मुताबिक इस सूची में अल जवाहिरी और कश्मीरी के अलावा हक्कानी नेटवर्क के सिराज हक्कानी और अलकायदा सरगना अतिया अब्दुल रहमान के नाम भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications