अन्‍ना हुए 74 के, ड्राफ्टिंग कमेटी की बैठक में लेंगे हिस्‍सा

Anna Hazare
दिल्‍ली। भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर हल्‍ला बोलने वाले अन्‍ना हजारे ने आज अपने जीवने के 74 साल पूरे कर लिए हैं। बढ़ती उम्र के साथ और जोश में आते जा रहे अन्‍ना हजारे ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ अपने तेवर कड़े कर दिए हैं। लोकपाल बिल पर होने वाली ड्राफ्टिंग कमेटी बैठक में हिस्‍सा लेने के लिए अन्‍ना हजारे आज दिल्‍ली पहुंचे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए अन्‍ना हजारे ने कहा कि मतभेदों के बावजूद वे इस बैठक में हिस्‍सा लेंगे। अन्‍ना हजारे ने यह भी कहा कि वे लोकपाल बिल की अपनी शर्तों पर अभी भी कायम हैं। प्रधानमंत्री को भी इस बिल के अंतर्गत आना चाहिए। उधर सरकार की तरफ से समिति के सदस्‍य मानवा संसाधन मंत्री कपिल सिब्‍बल ने कहा कि अन्‍ना हजारे अगर इस बैठक में शामिल नहीं भी होते हैं तो भी इसका मसौदा 20 जून तक तैयार कर लिया।

अन्‍ना हजारे ने कहा कि वे सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर पहले ही अवगत करा चुके हैं कि अगर 15 अगस्‍त तक लोकपाल बिल पारित नहीं किया गया तो वे 16 अगस्‍त से फिर से आंदोलन करेंगे। उन्‍होंने कहा कि वे समिति के साथ मिलकर इस लोकपाल बिल का मसौदा तैयार करने के लिए तैयार हैं।

सरकार की तरफ से हो रही बयानबाजी पर अन्‍ना हजारे ने कहा‍ कि वे किसी को बोलने से नहीं रोक सकते हैं। लोकपाल बिल को बदनाम करने के लिए बयान जारी किए जा रहे हैं। इसका उनके आंदोलन पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। उन्‍होंने कहा कि वे काला धन अपने देश लाने की अपनी मांगों पर अडिग हैं।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+