Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बाबा रामदेव की हालत स्थिर, ग्लूकोज चढ़ाया गया : सीएमओ

देहरादून। अभी -अभी देहरादून के हिमालयन अस्पताल से बाबा रामदेव का मेडिकल बुलेटिन जारी हुआ है। सीएमओ डा. एस एल जेठानी ने कहा कि बाबा उनके अस्पताल में शाम 4 बजे अस्पताल लाया गया था। उनको आईसीयू में रखा गया था। उनकी अस्पताल के 6 डाक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। बाबा की हालत स्थिर हैं।उनके सारे टेस्ट नार्मल हैं।

उन्हें नार्मल ड्रिप चढ़ाई गई है। उनके लीवर में थोड़ी सी ढ़ीली है लेकिन उनकी किडनी में पूर्ण रूप से ठीक है उम्मीद है कि वो जल्द ही ठीक हो जायेगें। उनका ब्लड प्रेशर 110/ 78 हे। उनका पल्स रेट 60 है और उनकी रेसपाइटिरी रेट भी नार्मल है। उनकी निगरानी उनके ही अस्पताल के लोग कर रहे हैं। बाहरी कोई भी व्यक्ति अस्पताल में नहीं है। उनको एक अलग कमरे में रखा गया है। जहां उनकी पूरी देखरेख की जा रही है।

बाबा रामदेव बात-चीत कर रहे हैं। वो पूरे होश में हैं। लेकिन डाक्टर ने कहा कि उन्हें कब अस्पताल से छुट्टी दी जायेगी ये अभी वो नहीं कह सकते हैं।

आपको बता दें कि बाबा के अनशन का सातवां दिन था। उनके शरीर में ग्लूकोज की कमी हो गई थी। उनका पल्स रेट पर 58 पर आ गया था। उन्हें चक्कर आ गया था। जिसके बाद उन्हें देहरादून के हिमलयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथी बाल कृष्णन को भी भर्ती करा दिया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+