एम एफ हुसैन का निधन देश की अपूर्णनिय क्षति है : मनमोहन सिंह
नई दिल्ली। मशहूर चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन की मृत्यु को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की अपूर्णनीय क्षति बताते हुए शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वो एक महान चित्रकार थे। वो हमेश लोगों के दिलों में जिंदा रहेगें।
आपको बता दें कि देश के मशहूर चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन का लंदन में देहांत हो गया है। वो पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे। उन्हें तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
नही रहा पिकासो...
उनके देहांत की खबर उनके परिवार वालों ने दी है। बताया जा रहा है कि हुसैन ने लंदन के अस्पताल में गुरूवार को तड़के 2.30 बजे दम तोड़ा, जो भारतीय समय नुसार सुबह साढ़े 8.30 का समय था। वो 95 साल के थे।
उनकी मृत्यु पर बॉलीवुड में एक शोक की लहर दौड़ गयी है। साल 2006 से ही वे भारत से चले गए थे, उन्हें कुछ हिंदुवादी संगठनों की ओर से धमकी मिली थी। उन पर भारत के कई अदालतों में मुकदमे दर्ज हैं। उन्हें डर था कि अगर वो भारत में रहे तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।













Click it and Unblock the Notifications