मशहूर चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन की मृत्यु, लंदन में हुआ निधन

उनके देहांत की खबर उनके परिवार वालों ने दी है। बताया जा रहा है कि हुसैन ने लंदन के अस्पताल में गुरूवार को तड़के 2.30 बजे दम तोड़ा। वो 95 साल के थे। उनकी मृत्यु पर बॉलीवुड में एक शोक की लहर दौड़ गयी है। साल 2006 से ही वे भारत से चले गए थे, उन्हें कुछ हिंदुवादी संगठनों की ओर से धमकी मिली थी। उन पर भारत के कई अदालतों में मुकदमे दर्ज हैं। उन्हें डर था कि अगर वो भारत में रहे तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।
आपको बता दें कि एम एफ हुसैन का जन्म 17 सितंबर 1915 में महाराष्ट्र के पंढरपुर में हुआ था। बचपन से ही कैनवस और रंगों के शौकिन एम एफ हुसैन को सबसे पहले ख्याति 1940 को मिली थी। उनकी पहली प्रदर्शनी 1952 में ज़्युरिक में हुई। इसके बाद उनकी कलाकृतियों की अनेक प्रदर्शनियां यूरोप और अमेरिका में हुईं। पिछले दिनों उनकी बनायी पेंटिग 2.30 करोड़ में बिकी थी।
1973 में भारत सरकार ने उन्हे पद्मश्री से सम्मानित किया । उन्होने अपनी पहली फ़िल्म थ्रू द आइज़ आफ अ पेन्टर बनायी थी। यह फ़िल्म बर्लिन उत्सव में दिखायी गयी और उसे 'गोल्डेन बियर' से पुरस्कृत किया गया।। हुसैन ने बांबे के जे जे स्कूल ओफ़ आर्ट्स से शिक्षा ग्रहण की थी।
एम एफ हुसैन का नाम कई आलोचनाओं से भी जुड़ा रहा । उन पर हिंदू-देवी देवताओं के अश्लील चित्र बनाने का भी आरोप लगा था। फ़ोर्ब्स पत्रिका ने उन्हें भारत का पिकासो की पदवी दी थी। उन्होंने कुछ समय पहले कतर की नागरिकता हासिल कर ली थी।
एम एफ हुसैन ने कई अभिनेत्रियों के लिए फिल्म बनायी थी । जिसमें सबसे चर्चित नाम माधुरी दीक्षित का था। कहा जाता है कि माधुरी की.. हम आपको है कौन .. को उन्होंने करीब सौ बार देखा था। हुसैन ने माधुरी के लेकर गजगामिनी और तब्बू को लेकर मीनाक्षी, अ टेल ऑफ़ थ्री सिटीज़ फिल्में बनायी थी । उनकी हसरत अभिनेत्री अमृता रॉव और अनुष्का को लेकर भी फिल्म बनाने की थी।
;-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications