एम एफ हुसैन के शव को सम्मान के साथ भारत लाया जाये : शबाना आजमी
नई दिल्ली। मशहूर चित्रकार एम एफ हुसैन की मौत पर शोक जताते हुए अभिनेत्री शबाना आजमी ने एक निजी चैनल पर बातचीत करते हुए कहा है कि हुसैन साहब बेहद ही बिंदास किस्म के महान कलाकार थे। सरकार ने उनके जीते जी तो उन्हें भारत नहीं आने दिया लेकिन मरने के बाद तो उनके शव को सम्मानपूर्व भारत ले आना चाहिए। मैं सरकार से दर्खास्त करती हूं कि वो अपने इस महान कलाकार को मौत के बाद ही उसके वतन ले आये।
आपको बता दें कि देश के मशहूर चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन का लंदन में देहांत हो गया है। वो पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे। उन्हें तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके देहांत की खबर उनके परिवार वालों ने दी है। बताया जा रहा है कि हुसैन ने लंदन के अस्पताल में गुरूवार को तड़के 2.30 बजे दम तोड़ा, जो भारतीय समय नुसार सुबह साढ़े 8.30 का समय था। वो 95 साल के थे।
उनकी मृत्यु पर बॉलीवुड में एक शोक की लहर दौड़ गयी है। साल 2006 से ही वे भारत से चले गए थे, उन्हें कुछ हिंदुवादी संगठनों की ओर से धमकी मिली थी। उन पर भारत के कई अदालतों में मुकदमे दर्ज हैं। उन्हें डर था कि अगर वो भारत में रहे तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। उनकी मृत्यु पर प्रधनामंत्री मनमोहन सिंह ने भी शोक जताया है।
;












Click it and Unblock the Notifications