भ्रष्टाचार की लड़ाई आजादी की दूसरी लड़ाई है : अन्ना हजारे

नई दिल्ली। दिल्ली के राजघाट पर बुधवार को सबह दस बजे से शाम 6 बजे तक अनशन पर बैठे अन्ना हजारे ने कहा कि आज एक बार फिर भारत गुलाम हो गया है, इस बार भारत को भ्रष्टाचार ने अपनी गिरफ्त ले लिया है। और उन्हें भरोसा है कि जनता अगर साथ दें तो हम जरूर कामयाब होंगे। अन्ना ने कहा कि सरकार भूल गई है कि हम कहां से आये हैं। उसे समझाने का वक्त आ गया है।

आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ रहे हम

अन्ना के साथी और सिविल सोसायटी के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने अब से थोड़ी देर पहले होम मिनिस्टर पी चिंदबरम के बयान पर कहा कि लगता है कि सरकार जनता से डर गई है तभी तो वो चैनलों के माध्यम से इस तरह की बयान बाजी कर रहे हैं गौरतलब है कि गृहमंत्री ने अब से थोड़ी देर पहले डीडी पर बात करते हुए कहा कि हम अन्ना का विरोध नहीं करते लेकिन हम भी अपना काम कर रहे हैं।

मर जायेगें लेकिन झुकेंगे नहीं

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार आखिर जांच कराने को तैयार क्यों नहीं हो रही है? उन्होंने पीएम मनमोहन सिंह पर वार करते हुए कहा कि अगर वो सही हैं तो उन्हें जांच कराने में परेशानी क्यों हो रही है? वो चुप क्यों हैं? अरविंद ने कहा कि सरकार इसके पीछे तर्क देती है कि अगर किसी पीएम के खिलाफ जांच होती है तो वो काम नहीं कर पायेगा तो आप ही बताइये क्या बोफोर्स मामले में राजीव गांधी के खिलाफ जांच बैठी तो क्या वो काम नहीं कर पाये? कहने का मतलब ये है कि लोकपाल के दायरे में पीएम का होना अनिवार्य है।

पीएम साहब डरते क्यों हैं ?

गौरतलब है कि अन्ना हजारे आज 5 जून को बाबा रामदेव के अनशन पर चली लाठियों के खिलाफ एक दिन के अनशन पर बैठे थे। अन्ना के इस अनशन पर भारी संख्या में लोग मौजूद हुए । जो ये साबित करता है कि जनता भी अब परिवर्तन चाहती है। अन्ना ने कहा कि अगर सरकार 30 जून तक लोकपाल पर फैसला नहीं लेती है तो वो 16 अगस्त को फिर से आंदोलन करेगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+