बाबा रामदेव के अनशन का रिमोट आरएसएस के पास था : चिंदबरम
योगी नहीं षड़यंत्रकारी का अनशन था
गृहमंत्री ने कहा कि ये कोई योगी का अनशन नहीं था बल्कि रामलीला मैदान में जो अनशन कर रहा था वो आरएसएस की ओर से भेजा गया एक दूत था। चिंबरम ने कहा कि निसंदेह बाबा के अनशन को संघ और भाजपा चला रहे थे जिनका मकसद केवल हंगामा बरपाना होता है । सही मायने में तो बाबा रामदोव का अनशन का रिमोट तो आरएसएस के पास था , इसलिए प्रशासन को सख्ती से कदम उठाना पड़ा।
पुलिस ने जो किया सही किया
गृहमंत्री ने ये भी कहा कि ऐसा नहीं है कि सरकार काले धन के मुद्दे पर गंभीर नहीं है। वो पिछले दो सालों से इसको भारत लाने में जुटी हुई है। लेकिन कोई भी काम एक दिन में तो नहीं हो जाता है। सरकार वादा करती है कि वो सही समय आने पर काले धन के जिम्मेदार लोगों का पर्दाफाश जरूर करेगी। लोकपाल कमेटी के मेंबर अरविंद केजरीवाल के द्वारा लोकपाल बैठक का सीधा प्रसारण किये जाने वाली बात पर गृहमंत्री ने कहा कि ये ससंदीय मु्द्दा है और ससंद का लाइव टेलिकास्ट दूरदर्शन पर होता है। ऐसे में बैठक के सीधे प्रसारण वाली बात बेबुनियाद है।













Click it and Unblock the Notifications