पाकिस्‍तान बेकरी में हुआ ब्‍लास्‍ट, 18 मरे 28 घायल

At least 18 people were killed in a bomb blast at a bakery in north-west Pakistan.
इस्‍लामाबाद। आतंक के आकाओं को अपने घर में पनाह देने वाला देश पाकिस्‍तान अब अपने ही चंगुल में फसता नजर आ रहा है। इस बात का ताजा उदाहरण राजाना होने वाले बम ब्‍लास्‍ट हैं। सोमवार तड़के ड्रोन हमले में 15 आतंकियों की मौत की घटना से थोड़े समय पहले ही उत्तरपश्चिम पाकिस्तान में नौशेरा छावनी की बेकरी में विस्फोट होने से 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर से करीब 40 किलोमीटर दूर नौशेरा में सेना की बेकरी ए-1 में विस्फोट के बाद वहां जबरदस्त आग लग गई जिससे कई गैस सिलिंडर फट गए। बचाव संगठन अल-खिदमत फाउंडेशन के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 28 लोग घायल हुए है।

घायलों को इलाज के लिये पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि ब्‍लास्‍ट के पीछे कारणों का पता नहीं चल सका है। मालूम हो कि तीन दिन के अंदर यह तीसरा मामला है जब ड्रोन हमला और बम विस्‍फोट जैसी घटनाओं से पाकिस्‍तान दहल उठा हों।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+