अब कलम नहीं हथियार से पाकिस्तान में होगी पत्रकारिता

मालूम हो कि एशिया टाइम्स ऑनलाइन के संवाददाता 4 वर्षीय शहजाद का शव मंगलवार को पंजाब प्रांत के मंडी बहाउद्दीन इलाके की एक नहर में पाया गया था। वह रविवार से ही लापता थे। समझा जाता है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) ने उनका अपहरण किया और फिर उनकी हत्या कर दी।
हाल ही में उन्होंने कराची नौसैनिक ठिकाने पर 22 मई को हुए आतंकवादी हमले के संदर्भ में एशिया टाइम्स में एक रिपोर्ट लिखी थी, जिसके मुताबिक आतंकवादियों ने पीएनएस मेहरान को इसलिए निशाना बनाया, क्योंकि नौसेना ने आतंकवादियों से सम्बंध के संदेह में गिरफ्तार कुछ नाविकों को रिहा करने से इंकार कर दिया था। शहजाद के दोस्तों का कहना है कि यह रिपोर्ट उनके अपहरण और फिर हत्या का कारण हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications