अलकायदा-पाक सेना के रिश्ते उजागर करने वाले पत्रकार शहजाद की हत्या

A Pakistani journalist Syed Saleem Shahzad who investigated al-Qaeda's alleged infiltration of the navy, found dead in Islamabad
दिल्‍ली। पाकिस्‍तान में रविवार से लापता पत्रकार सैयद सलीम शहजाद का शव मंगलवार को इस्लामाबाद से 200 किमी दूर सराय आलमगीर में मिला। स्थानीय समाचार पत्र डॉन के मुताबिक शहजाद एशिया टाइम्स ऑनलाइन के पाकिस्तान में ब्यूरो प्रमुख थे और इटली की समाचार एजेंसी एकेआइ से भी जुड़े थे। शहजाद के शव की जांच करने वाले डॉक्टर ने कहा, पसलियां टूटी हुई हैं इसका मतलब यह हुआ कि इन्हें पीट-पीटकर मारा गया। उनके पैर की बाई ओर जख्म भी हैं।

सूत्रों की मानें तो एक खबर आई थी कि कराची स्थित नौसेना के हवाईअड्डे पर हाल में हुए आतंकवादी हमले पर सटीक रिपोर्ट लिखने की वजह से इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) ने उन्हें अगवा किया है। शहजाद ने अलकायदा, तालिबान और अफगान तालिबान के पाकिस्तान की सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों से संबंधों को उजागर करने वाली रिपोर्ट लिखी थी। इसमें कराची नौसैनिक अड्डे की साजिश में पाक नेवी के शामिल होने की बात भी कही गई थी।

शहजाद की रिपोर्ट कितनी सटीक थी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पाक पुलिस ने सोमवार को पूर्व नेवी अधिकारी को कराची नौसैनिक अड्डे पर हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया। भारत के समाचार पत्र द हिंदू के साथ भी जुड़े रहे शहजाद के परिवार का आरोप है कि उन्हें आईएसआई से धमकियां मिल रही थीं।

उल्‍लेखनीय है कि शहजाद एक टीवी टाक शो में हिस्सा लेने के लिए घर से निकले ही थे कि लापता हो गए। शहजाद के करीबी मानते हैं कि 22 मई को कराची में नौसेना के एक प्रमुख हवाईअड्डे पर हुए आतंकवादी हमले पर उनकी रिपोर्ट के कारण ही शहजाद को अगवा किया गया है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+