ज्वालामुखी राख: जर्मनी के हवाई अड्डे बंद

;
मंगलवार को ब्रिटेन में इसकी वजह से करीब पाँच सौ उड़ानों को रद्द किया गया.बुधवार को राख के बादल पूर्व की ओर बढ़े हैं जिसकी वजह से उत्तरी जर्मनी में ब्रेमेन और हैम्बर्ग को जाने और आने वाली उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं.
;
जर्मनी के यातायात मंत्रालय ने संभावित ख़तरों को देखते हुए कड़े क़दम उठाए हैं इसलिए उत्तरी जर्मनी के ऊपर की वायु सीमाओं को उड़ानों के लिए ख़तरनाक माना गया है और इस क्षेत्र के दो बड़े हवाई अड्डों से जाने और आने वाली सुबह की उड़ानों को रोक दिया गया है.
;
बर्लिन के दो हवाई अड्डों को भी जल्दी ही बंद करने का फैसला किया गया है. इस फ़ैसले की वजह से उड्डयन उद्योग में बेचैनी फैल गई है. किसी एयरलाइंस ने सार्वजनिक रूप से इस प्रतिबंध की निंदा की है लेकिन जर्मन हवाई अड्डा संगठन के प्रमुख ने कहा है कि ऐसा लगता है कि जर्मन नियम यूरोप के अन्य देशों के नियमों की तुलना में भिन्न हैं.
;
उनका कहना था कि पूरे यूरोप का आकाश एक हैं इसलिए पूरे यूरोप के लिए एक नीति होनी चाहिए. फ़्राँस के नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कहना है कि वह वहाँ के हवाई यातायात में व्यवधान की बहुत कम संभावना देख रहे हैं और वहाँ किसी वायु सीमा को बंद किए जाने की बहुत कम संभावना है.
;
ब्रिटेन के मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार समाप्त होते होते ब्रिटेन की वायु सीमा से ज्वालामुखी की राख की सघनता बहुत कम हो जाएगी. यूरोपीय संघ के यातायात आयुक्त सिम कालस का कहना है कि इस बार हम पिछली बार की तरह व्यापक अवरोधों और हवाई सीमाओं के बंद होने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं.












Click it and Unblock the Notifications