वकीलों ने अदालत में किया हंगामा

Dozens of lawyers created ruckus in lower court as their colleague got punishment for criminal offenses.
लखनऊ। एक वकील को मिली सजा के खिलाफ दायर याचिका पर मनमाफिक निर्णय न मिलने से नाराज वकीलों ने अदालत में हंगामा कर कार्य बहिष्कार किया। बाराबंकी जिले की अदालत में हंगामा कर रहे वकीलों ने एडीजे रमेश चन्द्रा से अभद्र व्यवहार किया तथा परिसर में जमकर हंगामा काटा। एक वकील ब्रह्म स्वरूप मिश्रा के खिलाफ 504 व 506 में मारपीट का मुकदमा चला लोवर कोर्ट से उन्हें सजा दी गयी।

सजा के खिलाफ श्री मिश्रा ने एडीजे रमेश चन्द्र की अदालत में वाद दायर किया। सूत्र बताते हैं कि वकील चाहते थे कि श्री मिश्र की सजा को समाप्त कर दिया जाए लेकिन एडीजे रमेश चन्द्र ने ऐसा न करते हुए सजा को बरकरार रखने का निर्णय सुना दिया। न्यायाधीश द्वारानिर्णय सुनाते हुए वकील उग्र हो गए। वकीलों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

वकीलों ने श्री चन्द्र से भी अभद्र व्यवहार किया तथा मांग की कि आरोपी की सजा को समाप्त किया जाए। मनमाफिक निर्णय न होता देख वकीलों ने हंगामा किया तथा कार्य बहिष्कार कर दिया। वकील अदालत परिसर में काफी देर तक हंगामा करते रहे।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+