पाकिस्तान ने तीसरा परमाणु संयंत्र शुरु किया

Pakistan Flag
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की तीसरा परमाणु संयंत्र शुरु हो गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री युसुफ रजा गिलानी ने गुरुवार को चश्मा 2 नाम के इस परमाणु संयंत्र का उद्घाटन किया। ये संयंत्र इस्लामाबाद से 280 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

पाकिस्तान का पहला परमाणु रिएक्टर साल 1971 में कराची के करीब शुरु किया गया था और दूसरा संयंत्र चश्मा-1 पंजाब प्रांत में साल 2000 में लगाया गया था। पाकिस्तान में बिजली की समस्या बेहद गंभीर है। गिलानी का कहना है इन परमाणु संयंत्रों से बिजली की किल्लत से जूझ रही पाकिस्तानी जनता को राहत मिलेगी और साथ ही व्यावसायिक क्षेत्रों में मदद मिलेगी।

पाकिस्तान के परमाणु संयंत्र कार्यक्रम में चीन ने उसकी मदद की है। पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम में चीन का सहयोग भारत के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं है क्योंकि ये दोनों ही पड़ोसी देश भारत के लिए समय-समय पर खतरा पैदा करते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+