भाजपा ने पुलिस उत्पीडऩ के खिलाफ आन्दोलन की दी चेतावनी

श्री दीक्षित ने कहा कि राजनेताओं को घटनास्थल पर न जाने देने से साफ हो गया है कि सरकार अपनी करतूतों को छुपाना चाहती है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अत्याचार की कार्रवाई में अंग्रेजी सत्ता को भी मात कर दिया है। गांव फूंक दिये गये हैं।
पुलिस ग्रामीणों पर दुश्मन की तरह टूट पड़ी है। हालात यह हैं कि सरकार ने उक्त क्षेत्र में आपातकाल लगा रखा है। श्री दीक्षित ने कहा कि बसपा सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में लगातार औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने के लिये किसानों की उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण किया गया। सरकारी कार्यकाल के चौथे वर्ष के अंतिम सप्ताह में फिर से सरकार ने अपने हाथ किसानों के खून से रंगे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा संसद के आगामी सत्र में किसानों का हितैषी पक्ष रखेगी और इस कानून को बदलवाकर ही दम लेगी। उन्होंने किसान उत्पीडऩ और अत्याचार को फौरन रोके जाने की मांग की है और कहा कि अत्याचार न रोका गया तो भाजपा प्रदेशव्यापी आन्दोलन छेड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications