युवक की बेरहमी से हत्या, 11 के खिलाफ केस दर्ज
सिरसा। रानियां विधानसभा के गांव बणी में एक युवक की कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। मुखराम पुत्र गोपीराम (27) रात को किसी कार्य से अपने घर वापिस लौट रहा था कि कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और उस पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया।
हमलावरों की एक संख्या 11 बताई जा रही है। इस हमले में हमलावारों ने मुखराम पर गोली भी चलाई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना करीवाला पुलिस चौकी को दी । चौकी प्रभारी प्रीतम कुमार मौके पर पहुंचे और उसे घायल अवस्था में रानियां सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में ले जाया गया जहां उसने दमतोड़ दिया।
थाना प्रभारी जगदीश जोशी ने बताया कि इस मामले में मृतक के पिता गोपीराम की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ 302,148,149,506,25,27,54,59 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। मृतक के दो लड़कियां व एक लड़का है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा भेज दिया है।













Click it and Unblock the Notifications