आखिरकार पीएसी की रिपोर्ट पहुंची मीरा कुमार के पास
नई
दिल्ली। विवादों से घिरी पीएसी रिपोर्ट आखिरकार स्पीकर मीरा कुमार के पास पहुंच गयी है। संसद की लोक लेखा समिति ने अपनी विवादित ड्राफ्ट रिपोर्ट शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को सौंप दी। गौरतलब है कि पीएसी का कार्यकाल शनिवार शाम पांच बजे खत्म हो गया। उल्लेखनीय है कि 270 पेज की रिपोर्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। id="toptextpromo">रिपोर्ट
पर हुए विवाद पर उन्होंने दिल्ली में पत्रकार वार्ता में कहा, मामले का राजनीतिकरण न करें। रिपोर्ट का विरोध करने का सबको अधिकार है लेकिन उचित आधारों पर। भ्रष्टाचार का समर्थन करने वाली सरकार ज़्यादा दिन नहीं टिकेगी, हमारी अपेक्षा है कि ये रिपोर्ट संसद में पेश हो। इस रिपोर्ट को लेकर हाल के दिनों में पीएस की बैठक में जमकर हंगामा हुआ है। दरअसल मीडिया में इस रिपोर्ट के मसौदे के लीक होने की ख़बर पर विवाद खड़ा हो गया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>खैर
अब अगली अग्निपरीक्षा संसद में होनी है, जहां इस रिपोर्ट को पेश होना है, मीडिया में जो खबर आ रही है उससे तो लगता है कि पीएम को क्लीन चीट दे दी गई है और पीएमओ पर सवाल खड़े किये गये हैं।











Click it and Unblock the Notifications