PAC के खारिज होने के पीछे जोशी की छुपी चाल है : कांग्रेस

हांलाकि रिपोर्ट में प्रधानमंत्री को क्लीन चीट और पीएमओ को कटघरे में खड़ा किया गया है। लेकिन फिर भी इस रिपोर्ट पर घमासान हो रहा है, जिसे खुद खड़ा किया है यूपीए के सांसदो को। जिन्होंने पीएसी अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी पर निशान साधते हुए कहा है कि वो एक गहरी साजिश के तहत काम कर रहे है। हालांकि 2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की जांच करने वाली पीएसी की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है।
पीएसी के 11 सदस्यों ने रिपोर्ट को खारिज करने के पक्ष में मतदान किया। समिति में कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने मुरली मनोहर जोशी को अध्यक्ष पद से हटाकर सैफुद्दीन सोज को अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। गुरूवार की बैठक में हाथापाई की नौबत आ गई। कांग्रेस और उसके समर्थक सदस्यों ने पीएसी की बैठक शुरू होते ही हंगमा शुरू कर दिया। विपक्षी सदस्य भी उनसे उलझ गए।
इसके बाद दोनों पक्षों के सदस्य हाथापाई पर उतर आए। माहौल बिगड़ता देख पीएसी के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए। इसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया। भाजपा के सदस्यों ने कांग्रेस और उसके समर्थक सदस्यों पर उपद्रव करने का आरोप लगाया है वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि पीएसी की रिपोर्ट मीडिया में लीक हो गई थी। पीएसी को रिपोर्ट 30 अप्रेल तक सौंपनी थी।












Click it and Unblock the Notifications