दुर्घटना से पहले कैसी थी अरुणिमा की जिंदगी?

Arunima Sinha
लखनऊ। राष्‍ट्रीय स्‍तर की वालीबॉल खिलाड़ी अरुणिमा सिन्‍हा, कल तक यह नाम उस शहर के लिए अनजान था जहां यह खिलाड़ी रहती थी। शहर और उसके आस-पास के रहने वाले कुछ ही लोगों के अलावा कोई नहीं जानता था कि इस नाम की कोई राष्‍ट्रीय खिलाड़ी भी यहां रहती है। एक दुर्घटना हुई और नाम सुर्खियों में आ गया। आज वो राजनीति का मुद्दा बन चुकी है, जिस कारण लोग चौंक उठे। लोगों को विश्‍वास नहीं हो रहा था कि अरुणिमा राष्‍ट्रीय स्‍तर की खिलाड़ी भी है। इस बीच पड़ताल का दौर शुरु हुआ और अतीत के पन्‍ने पलटे जाने लगे तो अरुणिमा के पारिवारिक पृष्‍ठभूमि के कुछ स्‍याह पहलू भी नजर आए। कोर्ट ने अब सोनू सिन्‍हा को पांच लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दे चुका है।

तो आईए अब हम आपको बताते हैं कि राष्‍ट्रीय स्‍तर की वालीबॉल खिलाड़ी के पारिवारिक इतिहास के बारे में जो शायद अबतक आपको नहीं पता होगा। अम्‍बेडकर नगर जिला मुख्‍यालय से जुड़े कस्‍बे शहजादपुर के मोहल्‍ला पंडाटोला की रहने वाली ज्ञानबाला सिन्‍हा की दो बेटियां और एक बेटा है। ज्ञानबाला सिंह मूलरूप से सुल्‍तानपुर जनपद की रहने वाली हैं। उनकी शादी बिहार के रहने वाले हरेन्‍द्र कुमार सिन्‍हा से हुई थी। पारिवारिक स्थिति खराब थी उसी बीच 23 जुलाई 1975 को ज्ञानबाला की स्‍वास्‍थ्‍य महकमे में नियुक्ति हो गई। 1984 से 2000 तक वह बस्‍ती जिले के विभिन्‍न स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों पर तैनात रहीं। इसी बीच उनके पति की रहस्‍यमय परिस्थितियों में हत्‍या हो गई।

कहानी यहीं से शुरु होती है। हत्‍या में ज्ञानबाला सिंह का नाम प्रकाश में आया। इतना ही नहीं अरुणिमा का इकलौता भाई राहुल सिन्‍हा वर्ष 2006 में लूट के मामले में जेल जा चुका है। बसखारी थाने के पास स्थित ब्लॉक के सामने साढ़े तीन लाख रुपये की दुस्साहसिक लूट में राहुल का नाम आया था। इस मामले में पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब बात करते हैं अरुणिमा सिन्‍हा उर्फ सोनू सिन्‍हा की। सोनू की प्रारंभिक पढ़ाई बस्‍ती जिले से ही हुई। वर्ष 2003 में सोनू ने अम्‍बेडकरनगर जिला मुख्‍यालय के जीजीआईसी में कक्षा 11 में प्रवेश लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्या ने बताया कि वह पढ़ाई में औसत दर्जे की थी और 12वीं की परीक्षा में फेल हो गई थी। विद्यालय की अध्यापिका ने बताया कि विद्यालय की टीम मंडल स्तर पर फुटबॉल खेलने गई थी। उस टीम में अरुणिमा थी। इसके अलावा उसकी कोई अन्य खेल गतिविधि नहीं रही।

जीजीआइसी में कक्षा 12 फेल होने के बाद अरुणिमा ने सरदार पटेल स्मारक विद्यालय लारपुर में दाखिला लिया। यहीं से उसने इंटर तथा बीए की परीक्षा उत्तीर्ण की। विद्यालय के प्रबंधक का कहना है कि अरुणिमा ने कभी विद्यालय के किसी भी खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं किया। उन्होंने अरुणिमा के वालीबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी होने पर हैरत भी जताई। कुछ लोगों का कहना है कि अरुणिमा उत्तर प्रदेश स्कूली फुटबॉल टीम की सदस्य रही है। उसे लेकर फैली भ्रांतियों से जिले वासी अचरज में हैं। साथ ही दुर्घटना में उसके पैर गंवाने की घटना से दुखी भी। ऐसे में अरुणिमा के सर्टीफिकेट्स हादसे के बाद से गायब हो जाना एक बड़ा सवाल पैदा कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+