अमर सिंह की अमर वाणी कहा पहले पता तो करो कि सीडी का पप्पू कौन?
आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, शांति भूषण और प्रशांत भूषण दोनों ने मीडिया के सामने अपनी दलीलें पेश कर दी हैं तो वहीं सपा से निष्कासित नेता अमर सिंह ने भी विरोध का बिगुल बजा दिया है। उन्होंने खुले तौर पर सोमवार को शांति भूषण व उनके बेटे प्रशांत भूषण पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी, सपा प्रमुख मुलायम सिंह और शांतिभूषण के बीच की बातचीत की सीडी अवैध और अनधिकृत तरीके से बांटी गई है।
उन्होंने शांति भूषण को चुनौती दी कि अगर वह सीडी को फर्जी मानते हैं तो अपनी आवाज का नमूना देकर इसे साबित करें। उन्होंने अन्ना की 'टीम" के बाकी सदस्यों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए। पूर्व सपा नेता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने सीडी मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैंने दिल्ली पुलिस के पास चार सीडी जमा करवाई हैं जबकि चार से पांच तरह की सीडी इधर-उधर घूम रही हैं।
अमर सिहं ने कहा कि शांति और प्रशांत तो प्यादे हैं , इस घटना के पीछे किसी शातिर आदमी का हाथ है, लोग उसे नहीं पकड़ रहे है, यानी इस साजिश के पीछे किसी पप्पू का डर्टी माइंड है, इसलिए पहले पप्पू का पता लगाओ फिर मुझ पर निशाना साधो। अमर सिंह के बाद देश के होम मिनिस्टर पी चिंदबरम ने भी जांच कमेटी को खास तौर पर कहा है कि वो सीडी की जांच जल्द और सावधानी से करें, क्योंकि इसमें जिनका नाम आ रहा है वो देश की नामी-गिरामी लोग हैं।













Click it and Unblock the Notifications