सीडी प्रकरण मुलायम-अमर सिंह की चाल है : प्रशांत भूषण

नई दिल्ली। जहां पूरा देश इस समय भ्रष्ट्राचार के खिलाफ जंग लड़ने को तैयार है, वहीं सीडी प्रकरण ने उन लोगों के खिलाफ ही सवाल खड़े कर दिये हैं, जो इस मुहिम में शामिल है। जीं हां हम बात कर रहे देश के पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण की जो इस समय समाज सुधारक अन्ना हजारे के उस पैनल में शामिल है जो भ्रष्ट्राचार के खिलाफ है।

लोकपाल विधेयक के पैनल में अन्ना हजारे की ओर से जो नाम दिये गये हैं उन में से एक हैं शांति भूषण और उनके बेटे प्रशांत भूषण। शांति को भ्रष्ट्र साबित करने वाली सीडी खुद संदेह के घेरे में आ गई है। शांति के बेटे प्रशांत भूषण का कहना है कि ये कुछ लोगों की साजिश है जो मेरे पिता को बदनाम करना चाहते हैं वो लोग नहीं चाहते कि लोकपाल विधेयक पारित हो। प्रशांत ने कहा कि उन्हें लगता है कि ये सब कुछ मुलायम सिंह और अमर सिंह की गढ़ी हुई साजिश है। उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर वो कोर्ट में अर्जी दाखिल करेंगे।

प्रशांत भूषण ने कहा कि वो इस सीडी को लेकर जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। भूषण की मानें तो कुछ लोग बड़े मामलों पर कोर्ट के आने वाले फैसलों को मैनेज करना चाहते थे और इसलिए उन्होंने इस सीडी को अपना जरिया बनाया। ये बड़े मुकदमे अमर सिंह की सीडी और 2 जी स्पेक्ट्रम से जुड़े हुए हैं।


मीडिया से बात करते हुए प्रशांत भूषण ने खुलासा किया कि शांतिभूषण की सीडी की दो अलग-अलग लैब में जांच करवाई गई है। हैदराबाद की मशहूर ट्रुथ लैब और अमेरिका की दूसरी लैब में जांच हुई। फोरेंसिक जांच में ये सामने आया कि सीडी में 6 जगह छेड़छाड़ की गई है। लैब के अलावा नामी फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी सीडी की असलियत पर शंका जाहिर की है। और कहा कि वो इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करेंगे। ताकि दोषियों को पकड़ा जा सके। जबकि अमर सिंह ने कहा है कि प्रशांत और शांति को तत्काल प्रभाव से लोकपाल पैनल से इस्तीफा दे देना चाहिए।

गौरतलब है कि इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक उनके पास एक सीडी है जिसमें सपा नेता मुलायम सिंह, अमर सिंह और शांतिभूषण सिंह की बातें रिकार्ड हैं जिसमे कहा जा रहा है कि कानून मंत्री शांति भूषण और मुलायम सिंह के बीच आय से अधिक संपत्ति मामले के निपटारे के लिए की गई बातचीत है।जिसके बाद शांति भूषण ने पुलिस में शिकायत की गई है कि ये सब एक साजिश के तहत किया जा रहा है, तत्कालीन पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण ने जोर देकर कहा कि यह पूरी तरह से गढ़ी गई सीडी है और उन्होंने कभी भी इन दोनों नेताओं से बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि लगता है यह सीडी मुझे बदनाम करने के लिए बनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+