'देशभक्त' मुशर्रफ घर लौटने के लिए हर खतरा झेलने को तैयार

Pervez Musharraf
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह जो दे साल से ब्रिटेन में रह रहे हैं, पाकिस्तान लौटने के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होने पाकिस्तान लौटने की अपनी मंशा दोबारा जाहिर की है। मुशर्रफ ने जोर देकर कहा कि वह अल्लाह के अलावा किसी से नहीं डरते इसलिए वह पाक जरूर लौटेंगे। मुशर्रफ ने तो यह तक कह दिया है कि वह कई बैर मौत का समाना कर चुके हैं और देश लौटने के लिए किसी भी खतरे को झेलने के लिए तैयार हैं। और तो और वह तो यह भी कह रहे हैं कि कोई उन्हे नुकसान नहीं पहुंचा सकता।

पाकिस्तान की परिस्थितियां देखते हुए परवेज मुशर्रफ का ये जोशीलापन उनका बड़बोलापन ज्यादा नजर आता है। उल्लेखनीय है कि परवेज मुशर्रफ एक बार फिर पाकिस्तान जाकर वहां चुनाव लड़ने के सपने देख रहे हैं। इससे जुड़े हुए कई बयान वो पहले दे चुके हैं। उन के पहले कुछ इसी तरह के सपने पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री रह चुकी बेनजीर भुट्टो ने भी देखे थे लेकिन उनके सपने तो पूरे हुए नहीं बल्कि वह अकाल मौत की शिकार हो गईं।

दूसरी ओर बेनजीर भुट्टो के पति आसिफ अली जरदारी उनके सहारे पाकिस्तान की गद्दी तक पहुंच गए और मुशर्रफ के नाम तो उन्होने अपने यहां फतवा तक निकाल दिया है। इस समय मुशर्रफ को पाकिस्तान से देश निकाला दिया जा चुका है। इसके सिवाय मुशर्रफ समय-समय पर पाकि सान के खिलाफ ऐसी बयानबाजी कर चुके हैं जो उनके देशवासी किसी भी हाल में नहीं भूल सकते। हाल ही में उन्होने कहा था कि पाकिस्तान एक खतरनाक देश हो चुका है। उनके इस बयान की पाक में कड़ी आलोचना हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+