पाकिस्तान में आतंकवाद से ज्यादा खतरा बढ़ती आबादी से
सम्पादकीय में लिखा है, "..इस मुद्दे से निपटने के प्रति राजनीतिक प्रतिबद्धता के अभाव के कारण पाकिस्तान इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में बांग्लादेश सहित अन्य मुस्लिम देशों से बहुत पीछे बना हुआ है।" पाकिस्तान की आबादी लगभग 17 करोड़ है। अखबार ने लिखा है कि एक "गणित का सीधा-सा समीकरण हमें यह बताता है कि आने वाले वर्षो में हमारे पास लोगों की जरूरतें पूरी करने के लिए संसाधन नहीं होंगे।"
सम्पादकीय में आगे कहा गया है, "यहां तक कि अभी भी यह स्थिति है कि बढ़ रही आबादी को संभाल पाने में हमारे शहरों की जान निकल रही है, और हमारे पास अस्पतालों, स्कूलों तथा यहां तक कि जल आपूर्ति का अभाव है, जो हमारी ग्रामीण आबादी की प्राथमिक जरूरतें पूरी करने के लिए आवश्यक हैं।" सम्पादकीय में कहा गया है कि विश्व जनसंख्या निधि द्वारा स्कूली बच्चों के लिए उपलब्ध कराई गई एक पुस्तक पर विवाद परेशान करने वाला है।













Click it and Unblock the Notifications