सीडी क्या लीक हुई, शांति भूषण पहुंच गये थाने और अमर सिंह उबल पड़े

पैनल में अन्ना हजारे की ओर से देश के मशहूर वकील शांति भूषण को शामिल किया गया है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक उनके पास एक सीडी है जिसमें सपा नेता मुलायम सिंह, अमर सिंह और शांतिभूषण सिंह की बातें रिकार्ड हैं जिसमे कहा जा रहा है कि कानून मंत्री शांति भूषण और मुलायम सिंह के बीच आय से अधिक संपत्ति मामले के निपटारे के लिए की गई बातचीत है।
जिसके बाद शांति भूषण ने पुलिस में शिकायत की गई है कि ये सब एक साजिश के तहत किया जा रहा है, तत्कालीन पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण ने जोर देकर कहा कि यह पूरी तरह से गढ़ी गई सीडी है और उन्होंने कभी भी इन दोनों नेताओं से बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि लगता है यह सीडी मुझे बदनाम करने के लिए बनाई गई है।
जबकि वहीं सपा से निष्कासित और राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने जोरदार जवाब देते हुए कहा है कि सीडी पूरी तरह से अप्रमाणिक है, उन्हें स्मरण नहीं है कि उन्होंने कभी ऐसी कोई बतचीत की होगी। वो और मुलायम सिंह दोनो जनता के आदमी है, सार्वजिनक रूप से बहुत सारी बातें करते हैं, जिसके तहत कोई भी कहीं भी कुछ भी रिकार्ड करके बात का मनगढ़ंत बना सकता है।
यहां तक कि अमर सिंह ने चुटिले अंदाज में कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी कुछ दिन पहले एक फिल्म आयी थी ओम शांति ओम, उसमे एक गाने में मेरे बड़े भाई सुनील दत्त को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते दिखाया गया है, जो कि एक तकनीकि कलाबाजी थी, इसलिए आज के वैज्ञानिक युग में किसी की आवाज डब करना वो भी हू-बहू कोई बड़ी बात नहीं है। और वैसे भी मुझे और मुलायम सिंह को अलग हुए एक साल से ज्यादा समय हो गया है।
अमर सिंह ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि इस टेप के जनक कौन हैं और इतने दिनों से वह कहां थे। सिंह ने कहा कि इस मामले में कोई सच्चाई नहीं है। एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि यदि इस मामले को मैंने उजागर किया होता तो इसमें मेरा नाम क्यों आता। प्रशांत भूषण पर सवालिया निशान लगाते हुए सिंह ने कहा जब यह मामला चल रहा था तब वह पांच साल से कहां थे।
जबकि शांतिभूषण ने कहा है कि यह पूछे जाने पर कि क्या लोकपाल विधेयक का स्वरूप तय करने से रोकने के लिए यह एक साजिश है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि मैं यह नहीं कह सकूंगा कि यह एक साजिश है।












Click it and Unblock the Notifications