डीबी रियल्टी के असली मालिक तो शरद पवार ही है : नीरा राडिया
टीवी न्यू चैनल आज तक के मुताबिक राडिया ने सीबीआई के सामने कबूला है कि शाहिद बलवा की कंपनी डीबी रियल्टी को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से केन्द्रीय कृषि मंत्री शरद पवार और उनका परिवार ही चला रहा था। यानी कि इस मामले में अगर पकड़ना है तो शरद पवार को पकड़ो। बलवा और विनोद तो महज कठपुतली हैं। गौरतलब है कि शाहिद बलवा और पवार के रिश्ते होने की बात हाल ही में उस वक्त सामने आई थी जब महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एकनाथ खडसे ने आरोप लगाया था कि पवार और प्रफुल्ल पटेल ने बलवा के प्लेन में दुबई की यात्रा की थी।
हालांकि चैनल के साथ बात चीत में पवार ने डीबी रियल्टी से रिश्ते होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि जो खुद इस घोटाले में आरोपी है उसकी बात पर कैसे भरोसा किया जा सकता है। ये सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए कहा जा रहा है, राडिया के बयान में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।
और तो और राडिया ने कहा है कि मुंबई में सभी ने इस बात को स्वीकार लिया है कि शाहिद बलवा की कंपनी शरद पवार और उनके घरवाले चला रहे है, किसी को कोई संदेह नहीं है, अब चाहे इसके प्रमाण हो या ना हो कपंनी तो पवार के देखरेख में चल रही है।













Click it and Unblock the Notifications