इंटरनेट पर अन्ना हजारे को मिली बधाईयां

इंटरनेट पर अन्ना को मिली बधाई
अन्ना हज़ारे के अनशन के दौरान हज़ारों लोग उनके साथ खड़े नज़र आए. इंटरनेट की दुनिया में भी इस मुद्दे को लेकर हलचल रही है. अनशन तोड़ने की ख़बर के बाद से इंटरनेट पर लोगों ने ख़ुशी ज़ाहिर की है. जीतेंद्र पुनिया ट्विटर पर- शायद अब हम देश में एक और गांधी पर विश्वास कर सकते हैं और वो हैं छोटे गांधी अन्ना हज़ारे.

राहुल ने ट्विट किया है- हमारी जीत की ख़बर सुनकर मैं ख़ुशी से उछल रहा हूँ, लॉंग लिव अन्ना हज़ारे. जंतर मंतर पर अन्ना के साथ खड़े हुए अभिनेता अनुपम खेर- ये लोगों की जीत है जिसकी अगुआई 73 वर्षीय युवा ने की. हमारा नेतृत्व करने के लिए अन्ना आपका शुक्रिया. नए सफ़र की शुरुआत हो रही है. सबको शुभकामनाएँ

रत्नाकर रेड्डी ट्विटर पर - अन्ना हज़ारे ने कर दिखाया. भारत के लोगों ने लड़ाई जीत ली है लेकिन असल मायनों में बदलाव लाने के लिए हमें ये जंग जारी रखनी होगी. जय हिंद. लेखक चेतन भगत- ये जीत सिर्फ़ बिल को लेकर ही नहीं है. आम आदमी को ये एहसास हुआ है कि उनके पास कितनी ताकत है. भारत हमेशा के लिए बदल जाएगा. कुछ लोगों ने मीडिया की आलोचना की है. स्वामीनाथन फ़ेसबुक पर लिखते हैं- इस पूरे किस्स को मीडिया ने हवा दी है. ऐसा लगता है कि अन्ना हज़ारे के अनशन के मुद्दे को मीडिया ने हथिया लिया है अपने तथाकथित भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के लिए.

फ़ेसबुक पर संदीप शास्त्री- ये तो सबको पता ही था कि ये होना था. आज़ादी के बाद पहली बार भारतीय इस तरह इकट्ठा हुए हैं. हमारी माँगे न मानते तो कहाँ जाते. हर तरफ़ तो हम ही लोग हैं. फ़िल्मकार महेश भट्ट ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया कुछ यूँ दी है - अन्ना हज़ारे का अभियान दर्शाता है कि भारत के लोगों को किस कदर एक अच्छे नेता की तलाश है और लोग सिस्टम से किस तरह हताश हो चुके हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+