दिल्ली: मालकिन की हत्या कर लूटपाट के बाद नौकर फरार

देर रात नौकर करण ने प्रमिला की हत्या कर घार में रखा 40 तोला सोना और एक लाख रुपये नकद लूट कर फरार हो गया। करण ने प्रमिला की हत्या उसकी गला दबाकर की और फिर चाकू से गले को रेत दिया। शव नीचे वाले कमरे में सोफे के पास पड़ा था और पूरा कमरे में खून फैला हुआ था। सुबह जब गिरवर नीचे आया तो उसने सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी। पड़ोस की एक महिला ने उसे सुबह 6:30 बजे बैग लेकर बाहर जाते देखा था।
उसे 20 दिन पहले पंजाबीबाग में एक प्लेसमेंट एजेंसी से हायर किया गया था। प्लेसमेंट एजेंसी से उसकी तस्वीर मिली है। वह पश्चिम बंगाल का मूल निवासी है। उसकी बहन यमुनापार में रहती है। पुलिस का कहना है कि नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी खोजबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications