उत्तर प्रदेश: ट्रक और जीप की जबरदस्त भिड़ंत में सात की मौत, नौ घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा पूर्वा कोतवाली इलाके में मंगलापुरवा कस्बे के पास उस समय हुआ जब एक जीप को सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में जीप के चालक की भी मौत हो गई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। गम्भीर रूप से घायल लोगों को लखनऊ भेजा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक जीप में पूर्वा कोतवाली क्षेत्र के आस-पास के गावों के लोग सवार थे। मालूम हो कि घटना के बाद से ट्रक का चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications