दिल्ली : शक्की पति ने बीवी का बच्चों के सामने गला रेता

नई दिल्ली । देश की राजधानी इन दिनों अपराध की आग में सुलग रही है, यहां सरेआम और बेखौफ अपराध हो रहे हैं। ताजा मामला राजधानी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके का है जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर शक करते हुए उसके गले को बच्चों के सामने ही रेत डाला। और तो और पत्नी की हत्या करने के बाद उसने अपने बच्चों को धमका कर कहा कि अगर उसने जुबान खोली तो उसका हाल भी उसकी मां जैसा होगा।

एक टीवी चैनल के मुताबिक दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में रहने वाले निजामुद्दीन को अपनी बीवी शबाना के चरित्र पर संदेह था। 22 मार्च को निजामुद्दीन का शबाना से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। शबाना जब अपने बच्चों के साथ सो रही थी उस वक्त निजामुद्दीन ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में निजामुद्दीन ने कहा कि उसकी बीवी के विवाहेत्तर संबंध हैं। घटना के दिन सुबह तीन बजे तक दोनों में इसी बात पर झगड़ा होता रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+