उग्र जाट अब दिल्ली रोकेगें, हरियाणा साथ नहीं
नई दिल्ली। पिछले दो-तीन दिन से शांत बैठे जाट एक बाऱ फिर से उग्र हो गये हैं। जो देश की राजधानी दिल्ली के लिए खतरा साबित हो सकता है। खबर आ रही है कि जाटों की मंशा अब दिल्ली को सीज करने की है। पिछले 15 दिनो से प्रदर्शन कर रहे जाटनेता मंगलवार को दिल्ली कूच कर रहे हैं। उन्होंने वहां आंदोलन करने की बात कही है। जाटों ने ऐलान कर दिया है अगर सरकार ने उनकी बात नहीं मानी तो वो 28 मार्च को दिल्ली को पूरी तरह सीज कर देगें। जिससे ना तो दिल्ली में न कुछ आ पाएगा न दिल्ली से कुछ जाने दिया जाएगा।
फिलहाल दिल्ली सीज करने की इस आंदोलन में हरियाणा के जाट साथ नहीं हैं। आपको बता दें कि जाटों के इस उग्र प्रदर्शन के चलते 58 ट्रेनें रद्द कर दी गई है और लगभग 5-7 ट्रेनों को टर्मिनेट किया गया है। 28 मार्च को जाट नेताओं ने कहा है कि वो इस दिन पूरी दिल्ली को सील कर देंगे। दूध, पानी, सब्जी की सप्लाई रोक देंगे। सड़कों पर धरना देंगे। औपको बता दें कि सोमवार को अमरोहा में जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने ये ऐलान किया है।
यशपाल मलिक के एलान के बाद जाट संघर्ष समिति की हरियाणा शाखा के अध्यक्ष हवा सिंह ने साफ कह दिया कि वो दिल्ली जाम करने की कार्रवाई में हिस्सा नहीं लेंगे। लेकिन हरियाणा में उनका आंदोलन जारी रहेगा।













Click it and Unblock the Notifications