छत्तीसगढ़ में छापा मार पुलिस ने किए 6 नक्सली गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीगढ़ के बस्तर जिले में शनिवार को पुलिसकर्मियों के एक दल ने एक ठिकाने पर छापेमारी कर छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पुलिस दल में 100 से ज्यादा जवान शामिल थे।
पुलिस ने बताया कि विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर जिला एवं विशेष कार्य बल ने जिले के मर्दुम वन क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि ठिकाने पर तीन दर्जन से अधिक नक्सली मौजूद थे। इनमें से छह को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया जबकि बाकी अन्य भागने में कामयाब रहे।
माना जा रहा है कि गिरफ्तार नक्सली बस्तर इलाके में जून 2005 से लेकर अब तक पुलिस और नागरिकों पर कई हमलों में शामिल रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications