जाटों को तुरंत रेलवे ट्रैक से हटाएं: हाई कोर्ट

हाईकोर्ट के आदेश के बाद यूपी के कैबिनेट सचिव शशांक शेखर सिंह ने कहाकि सरकार आदेश का पालन सुनिश्चित करेगी। केंद्र सरकार ने भी जाट आंदोलन से निपटने के लिए शनिवार को दिल्ली में रेलवे और अर्द्धसैनिक बल के आला अफसरों की बैठक बुलाई है। कार्रवाई की रिपोर्ट 29 मार्च को अगली सुनवाई की तिथि पर पेश करने का निर्देश दिया गया है।
होली का त्योहार नजदीक है और जाटों के रेल रोको आंदोलन से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले रेलवे ट्रैक पर जमे जाटों ने कहा था कि उनकी मांग पूरी होने तक वह रेल लाइनों से नहीं हटेंगे चाहे होली पर लोग घर जा पायें या नहीं, उनकी होली रेलवे ट्रैक पर ही मनेगी। जाटों के रेल रोको अभियान से रेलवे को अबतक लगभग तीन सौ करोड़ रुपये से ज्याद का नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications