बिहार में पीट-पीटकर महिला की हत्या

घायलावस्था में महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया परंतु देर रात उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोषित लोगों ने कटिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर यातायात दो घंटे तक जाम कर दिया। प्रशासन द्वारा समझाने के बाद जाम हटा लिया गया।
कटिहार के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राजेश कुमार ने शनिवार को बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है परंतु इसके पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications