लालू और नीतीश के घर नहीं मनेगी होली

पटना। होली के त्योहार में राजद प्रमुख लालू यादव हमेशा आकर्षण का केंद्र होते हैं। लालू प्रसाद यादव की 'कपड़ा-फाड़ होली' ने मुख्यमंत्री निवास को भी बहुत दिन सालों तक रंगों में सरबोर किया। लेकिन इस बार भंग की तरंग और रंगों की उमंग ना तो लालू के घर पर दिखेगी और ना ही बिहार के विकास पुरुष नितीश कुमार ही मुख्यमंत्री निवास पर होली मनाएंगे।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक नेता ने बताया कि इस वर्ष पूर्व रेल मंत्री एवं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनकी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर होली नहीं मनाई जाएगी। इस सूचना के बाद आसपास के लोग मायूस हो गए हैं। इधर, लालू प्रसाद के घोर विरोधी नीतीश कुमार भी इस वर्ष होली नहीं मनाएंगे। एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर इस वर्ष होली नहीं मनाई जाएगी।

स्थानीय लोगों में लालू के घर पर कपड़ाफाड़ होली खेलने का विशेष उत्साह रहता था। इस दौरान फागुन के गीत गाये जाते थे। इस होली में खुद लालू प्रसाद भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। दरअसल लालू प्रसाद के बड़े भाई मुकुन्द राय की पत्नी मरछिया देवी का निधन जनवरी माह में हो गया था इस कारण यह परिवार इस वर्ष होली नहीं खेलेगा।

मुख्यमंत्री आवास के एक पदाधिकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपनी माता के निधन के कारण होली नहीं मनाएंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की माता परमेश्वरी देवी की मौत एक जनवरी को हो गई थी। वे लंबे समय से बीमार थीं। अधिकारी के अनुसार इससे पहले नीतीश कुमार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री आवास में लालू प्रसाद की शैली के विपरीत होली मनाई जाती रही है। यहां केवल सूखे रंग और अबीर-गुलाल की होली होती थी परंतु इस वर्ष यहां होली नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+