तलवार दम्पति ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

तलवार दम्पति ने इसके पहले विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, लेकिन वहां उनकी याचिका खारिज कर दी गई। गाजियाबाद स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने आदेश दिया था कि तलवार दम्पति हत्या मामले में मुकदमे का सामना करने के लिए 22 मार्च को अदालत में पेश हों।
राजेश तलवार ने निचली अदालत के 28 फरवरी के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उसने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था, क्योंकि वह अदालत में पेश नहीं हो पाए थे। नुपूर तलवार ने विशेष सीबीआई अदालत के नौ फरवरी के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें इस मामले में आरोपी बनाया गया है।
ज्ञात हो कि 14 वर्षीय आरुषि तलवार की 15-16 मई, 2008 की रात उसके नोएडा स्थित फ्लैट में हत्या कर दी गई थी। प्रारम्भ में शक की सुई घरेलू नौकर हेमराज पर गई थी, लेकिन एक दिन बाद उसका भी शव बरामद किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications