सतीश का ही नहीं नचिकेता, कलमाड़ी का भी सगा : विकीलीक्स
गौरतलब है कि विकीलीक्स ने खुलासा किया है कि साल 2008 के विश्वास मत से पहले सांसदों को कांग्रेस ने करीदा था। जिसमें उसने पूर्व केन्द्रीय मंत्री सतीश शर्मा और उनके सहयोगी नचिकेता का नाम लिया है। जिस पर सफाई देते हुए शर्मा ने कहा कि किसी नचिकेता को नहीं जानते हैं। और इस घटनाक्रम में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार कर दिया है । उन्होंने हिन्दू में छपे इस बयान को सिरे खारिज करते हुए कहा कि मेरा नचिकेता कपूर नाम का कोई सहायक नहीं है और आरोप बेबुनियाद है।
जबकि जो खबर हिन्दू में छपी है उसके मुताबिक अमेरिकी राजनयिक संवादों में दावा किया गया है कि शर्मा के एक सहायक ने कथित तौर पर अमेरिकी दूतावास के एक कर्मचारी को नगदी से भरी दो तिजोरी दिखाई थी और कहा था कि परमाणु करार पर सप्रंग सरकार के विश्वास मत से पहले कुछ सांसदों का समर्थन पाने के लिए रिश्वत के तौर पर देने के लिए 50-50 करो़ड रूपये तैयार हैं। जबकि नचिकेता ने कहा है कि मैं इन घृणित आरोपों को पूरी तरह से खारिज करता हूं। मैं कभी किसी अमेरिकी अधिकारी से नहीं मिला हूं।













Click it and Unblock the Notifications