विकीलीक्स खुलासा : हिलेरी चाहती थीं मोंटेक बनें वित्तमंत्री
नई दिल्ली। विकीलीक्स के नये खुलासों ने पूरी संसद को गर्मा कर रख दिया है। जहां विकीलीक्स ने ये कहा है कि कांग्रेस ने सांसदों की खरीद-फरोख्त की थी वहीं उसने एक राज खोल कर नई सनसनी फैला दी है।
ताजा खुलासे में कहा गया है कि अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन नहीं चाहती थी सपंर्ग सरकार में वित्त मंत्रालय प्रणब मुखर्जी को मिले उनकी जगह पद पर योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोटेंक सिंह आहलुवालिया को मिलना चाहिए।
विकीलीक्स के मुताबिक ओबामा मंत्रालय यूपीए के दूसरे कार्यकाल में चिदम्बरम और अहलुवालिया की बजाय प्रणव मुखर्जी को वित्त मंत्री बनाए जाने से हैरान था। विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास से ये जानने की कोशिश की थी प्रणब मु्खर्जी के काम करने की स्ट्रैटजी क्या है उनके लिए कौन सा बिजनेस ग्रुप महत्वपूर्ण है। हालां कि इस खबर के बाद अमेरिका शांत है उसने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।













Click it and Unblock the Notifications