मनमोहन ने नकारे सारे आरोप, इस्तीफे पर अड़े आडवाणी

नई दिल्ली। विकीलीक्स खुलासों के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर भारी बमबारी शूरू कर दी है। गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में भाजपा नेताओं ने भ्रष्ट यूपीए सरकार की जम कर खबर ली। लोकसभा में सुषमा स्वराज और राज्यसभा में अरुण जेटली ने सरकार की नाक में दम कर दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है। भाजपा के मुताबिक, उसने ये मामला सदन में पहले ही उठाया था अब विकीलीक्स खुलासों ने उन आरोपों की पुष्टि कर दी है।

राजग नेताओं के साथ आडवाणी ने गुरुवार को संसद भवन में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा, "इस सरकार को जाना चाहिए। प्रधानमंत्री को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।" उन्होंने कहा, "इस सरकार के अधीन भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं रह गई लेकिन आज तक हम लोंगों ने प्रधानमंत्री का इस्तीफा नहीं मांगा था। ऐसे में आज जब इतना बड़ा खुलासा है तो हम मांग करते हैं कि प्रधानमंत्री अपना इस्तीफा दें।"

उधर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ऐसी किसी खरीद-फरोख्त से इंकार किया है। उन्होने कहा है कि परमाणु करार को पारित कराने के लिए किसी सांसद को कांग्रेस ने पैसे नहीं दिए हैं। भाजपा यूपीए सरकार पर झूठे आरोप लगा रही है। विकीलीक्स खुलासों का कोई कानूनी प्रमाण नहीं है तो फिर किस आधार पर मैं या मेरी सरकार दोषी हो जाती है। मालूम हो कि पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान आडवाणी ने मनमोहन सिंह को सबसे कमजोर प्रधानमंत्री करार दिया था , आ़डवाणी अब अपने आरोप फिर से दोहरा रहे हैं और मनमोहन सिंह पर इस्तीफा देने का दबाव बना रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+