भारत बना हथियारों का जखीरा खरीदने वाला नंबर 1 देश
लंदन। किसी और मामले में हो ना हो लेकिन अगर किसी चीज को खरीदना हो तो उसमें भारत सबसे आगे होता है। जीं हां आपको जानकर हैरत होगी कि युद्ध को सामान को खरीदने में भारत ने चीन को पछाड़ कर नंबर वन बन गया है।
इस मामले में चीन दूसरे नंबर पर दक्षिण कोरिया तीसरे नंबर पर जबकि पाकिस्तान का नंबर चौथा है। स्वीडन की स्टाकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय हथियार हस्तांतरण विषयक शोध के नवीन आंकड़ों के हिसाब से भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है।
इंस्टीट्यूट की रपट के अनुसार वर्ष 2006 से 10 के दौरान दुनिया के कुल हथियारों के निर्यात में भारत की हिस्सेदारी नौ फीसदी रही है. यहां तक की भारत को करीब 82 फीसदी हथियारों का निर्यात रुस से किया गया। वर्ष 2006-10 की अवधि में परंपरागत हथियारों के चार बड़े खरीदार एशिया महाद्वीप में ही थे। इससे पहले 1992 में भारत दुनियाभर में सबसे अधिक हथियार खरीदने वाला देश बना था।













Click it and Unblock the Notifications