विदेश मंत्रालय प्रवक्ता का इस्तीफ़ा

ब्राडले प्राइवेट मैनिंग को विकीलीक्स को गुप्त दस्तावेज मुहैया कराने के आरोप में गिरफ़्तार करने के बाद अत्यंत कड़ी सुरक्षा वाले सैन्य जेल में बिल्कुल अलग थलग रखा गया है. वर्जीनिया के क्वानटिको मैरीन अड्डे पर मैनिंग को जंज़ीरों में जकड़ा गया है और उन पर चौबीस घंटे नज़र रखी जा रही है कि वो आत्महत्या न करें.
मैनिंग पर सात लाख 20 हज़ार कूटनीतिक और सैन्य दस्तावेज लीक करने से जुड़े 34 आरोप लगाए गए हैं. विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि वो अत्यंत अफ़सोस के साथ प्रवक्ता क्राउले का इस्तीफ़ा स्वीकार कर रही हैं. उन्होंने कहा कि क्राउल ने अपने देश के लिए पूरे सम्मान के साथ काम किया और जन नीति एवं कूटनीति के प्रति वो हमेशा प्रतिबद्ध रहे.
क्राउले मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में न्यू मीडिया और विदेश नीति पर एक भाषण दे रहे थे जिस दौरान उन्हें मैनिंग के साथ किए जा रहे व्यवहार को मूर्खतापूर्ण करार दिया. श्रोताओं में से किसी ने जब क्राउले से मैनिंग से जुड़ा सवाल पूछा तो क्राउले का कहना था, '' मैं 26 साल वायु सेना में रहा हूं. जो मैनिंग के साथ हो रहा है वो मूर्खतापूर्ण है, ग़लत है और इसके दुष्परिणाम होंगे और मुझे नहीं पता कि रक्षा विभाग ऐसा क्यों कर रहा है. हां लेकिन मैनिंग की सही जगह वही है.""
क्राउले का बयान रिकार्ड पर था हालांकि उन्होंने बाद में कहा कि ये उनकी निजी राय थी. अपने इस्तीफ़े में क्राउले ने साफ़ किया है कि उन्होंने अपनी टिप्पणी के प्रभाव को देखते हुए इसकी पूरी ज़िम्मेदारी ली है और वो इस्तीफ़ा दे रहे हैं. बाद में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि उन्हें मैनिंग के साथ किए जा रहे व्यवहार के बारे में आश्वासन मिला है कि उनके साथ ठीक व्यवहार किया जा रहा है. इससे पहले एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भी मैनिंग के साथ किए जा रहे व्यवहार पर चिंता जताई थी.












Click it and Unblock the Notifications