जाटों ने दी दिल्ली के पानी को रोकने की धमकी
मुरादाबाद। आरक्षण की मांग को लेकर जाटों का प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी है। लागातार अपनी मांगो को लेकर उग्र हुए जाटों ने अब दिल्ली के पानी रोकने की योजना बनाई है। इसलिए जाट नेताओं ने अपनी महापंचायत बुलाई है। आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे ये आंदोलन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अमरोहा में जाट नेता रेलवे ट्रैक पर टेंट लगाकर बैठे हैं और मांग स्वीकार होने तक यहां डटे रहने की बात कह रहे हैं।
गौरतलब है कि मुरादाबाद के काफूरपुर से पांच मार्च को जाटों के लिए ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन आसपास के दूसरे जिलों में भी फैलता जा रहा है। इस आंदोलन का सबसे ज्यादा असर रेल सेवा पर पड़ा है। इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनें या तो डायवर्ट कराई गई हैं या उन्हें रद्द करना पड़ा है।
जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें लखनऊ मेल, बीएसबी-एनडीएलएस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, डुप्लीकेट लखनऊ मेल, इलाहाबाद-मेरठ, नौचंदी एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस शामिल हैं।



Click it and Unblock the Notifications
