सीबीआई करेगी जांच तभी मिलेगा न्याय : रीता बहुगुणा जोशी

कांग्रेस ने इस मामले में गिरतार विधायक जितेन्द्र सिंह बबलू तथा राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त इंतिजार आब्दी उर्फ बाबी से सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों नसीमुद्दीन सिद्दकी तथा बाबू सिंह कुशवाहा द्वारा जेल में मुलाकात करने पर सवाल खड़े करते हुए वारदात की सीबीआई जांच की मांग की है। इस बात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदेश अध्यक्ष में खासा रोष भी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि बबलू और बाबी से सरकार के मंत्रियों और बसपा नेताओं की जेल में लगातार मुलाकातें और इन कैदियों के राजसी ठाठ से साफ हो गया है कि सरकार ने इन दोनों को किसी दबाव के तहत गिरतार किया गया है।
उन्होंने कहा कि इससे यह भी स्पष्ट हुआ है कि कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के घर में आगजनी, तोडफ़ोड़ और लूटपाट में मुख्यमंत्री मायावती के साथ-साथ मंत्री और अधिकारी भी शामिल हैं। इस मामले की सीबीआई से जांच करानी चाहिए क्योंकि इसके बगैर न्याय नहीं मिलेगा।
गौरतलब है कि कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता के आवास पर 15 जुलाई 2009 को कुछ लोगों द्वारा आगजनी और तोडफ़ोड़ के मामले में पिछले दिनों बसपा विधायक जितेन्द्र सिंह और राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त इंतिजार आब्दी को गिरतार किया गया था। इस बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्राम सेवकों पर पुलिस अत्याचार और बांदा की दलित लड़की बलात्कार प्रकरण में उन्हें जेल मैनुअल के बहाने से पीडि़तों से मिलने से रोका गया था लेकिन अब उनके घर में आगजनी तथा तोडफ़ोड़ के मामले में गिरतार विधायक जितेन्द्र सिंह और इंतिजार आब्दी से मुलाकात के लिए मंत्रियों और बसपा विधायकों द्वारा जेल मैनुअल की खुले तौर पर अनदेखी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को यह बताना ही होगा कि जेल मैनुअल के किस नियम के तहत सिंह और आब्दी से बसपा नेताओं को कल सुबह से देर रात तक मुलाकात करने की इजाजत दी गई। रीता ने जेल मैनुअल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।












Click it and Unblock the Notifications