क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
मास्को में होगी नेपोलियन के प्रेम पत्र की नीलामी
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक नेपोलियन ने जब यह प्रेम पत्र लिखा, तब वह 26 वर्ष के थे और जोसेफाइन 32 वर्ष की थीं। इस खत में नेपोलियन ने पत्नी के प्रति भावनाओं का इजहार किया है।
इतिहास की महत्पूर्ण जोड़ियों में शुमार होने वाली इस जोड़ी के प्रेम पत्रों की नीलामी पहले भी हो चुकी है। वर्ष 2006 में नीलामी के दौरान उनके प्रेम पत्र की बोली 120,000 डॉलर लगाई गई थी। इसके बाद वर्ष 2008 में प्रेम पत्र की नीलामी की गई और इस दौरान 445,000 डॉलर की बोली लगी।
उल्लेखनीय है कि नेपोलिय बोनापार्ट (1769-1821) फ्रांस के महान शासक रहे। नेपोलियन के प्रेम पत्रों के अलावा मास्को में इस वर्ष होने वाली नीलामी के लिए लगभग 800 कलाकृतियों को शामिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें