रेल बजट 2011 के लाइव अपडेट

Mamata Banerjee with Rail Budget 2011
नई दिल्‍ली। केंद्रीय रेलमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को वर्ष 2011 के लिए लोकसभा में रेल बजट पेश करेंगी। रेलवे की निरंतर खराब होती माली हालत और यात्रियों की जरूरत को देखते हुए यह बजट कई बड़े परिणाम लेकर आ सकता है। बजट पर दूरे देश की निगाहे हैं।

बजट के प्रमुख अंश देखने के लिए यहां क्लिक करें

1:44 बजे: अंत में ममता बनर्जी बोलीं- महंगाई से जूझ रहे लोगों पर बोझ नहीं डालने के लिए हमने इस साल किराया नहीं बढ़ाया है। इसी के साथ ममता बनर्जी ने रेल बजट का समापन कर दिया।

1:40 बजे: 13 हजार सुरक्षाबलों की नियुक्ति की जाएगी। लखनऊ-मैलानी-पीलीभीत, रायबरेली-अकबरगंज, सुलतानपुर-अमेठी, इटावा-रायगढ़, मदुरई-ट्यूटीकोरिन, आदि समेत 30 स्‍थानों पर विद्युतीकरण।

लखनऊ-मैलानी-पीलीभीत समेत 28 जगहों पर दोहरी लाइनें बिछायी जाएंगी।

1:37 बजे: 25 नई रेलवे लाइन बिछायी जाएंगी। जिनमें रत्‍लाम, इंदौर, छिंदवाड़ा, अल्‍वर, चरखी, बापूधाम, रीमा, राजपुरा, जयसलमेर, कांगड़ा, आदि स्‍थानों को नई रेलवे लाइन से जोड़ा जएगा।

1:35 बजे: एसी ई-टिकेट 10 रुपए सस्‍ता। अहमदाबाद-रोहतक दुरंतो, जोधपुर-दिल्‍ली दुरंतो, सियाल्‍दाह-पुरी दुरंतो, चेन्‍नई-तिरुवनंतपुरम दुरंतो, इलाहाबाद-मुंबई दुरंतो।

1:20 बजे: 9 नई दुरंतों चलायी जाएंगी। 3 नई शताब्‍दी। राज्‍यरानी एक्‍सप्रेस। दिल्‍ली-मुंबई के बीच दो नई दुरंतो चलायी जाएंगी। 30 ट्रेनों के रूट का विस्‍तार किया जाएगा। जयपुर-दिल्‍ली के बीच डबल डेकर ट्रेन चलायी जाएगी।

1:15 बजे: मान्‍यता प्राप्‍त पत्रकारों को साल में दो बार परिवार के साथ 50 प्रतिशत डिस्‍काउंट पर यात्रा करने का प्रस्‍ताव है।

1:14 बजे: वरिष्‍ठ नागरिकों में महिलाओं को दी जाने वाली रियायतों के लिए उम्र 60 से कम कर 58 वर्ष कर दी जाएगी। जबकि पुरुषों के लिए उम्र 60 साल ही रहेगी।

1:13 बजे: राजधानी और शताब्‍दी में विकलांगों के लिए जो रियायतें नहीं थीं, उन्‍हें मिलेंगी। परीमपीर चक्र व शौर्य चक्र प्राप्‍त सैनिकों के परिजनों को भी इन रेलगाडियों में दी जाएगी।

1:23 बजे: जिस तरह मुंबई में उपनगरीय सिस्‍टम काम कर रहा है, उसी तरह दूसरे बड़े शहरों कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, चेन्‍नई आदि में उपनगरीय सिस्‍टम बनाया जाएगा।

1:11 बजे: ममता का भाषण शुरू। एकीकृत उपनगरीय रेलवे नेटवर्क चेन्‍नई, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता जैसे बड़े शहरों के लिए होगा। हैदराबाद और सिकंदराबाद में योजनाएं एमएमपीएस आगे बढ़ेंगी।

1:10 बजे: जनता दल यूनाइटेड नेता शरद यादव ने कहा, जो प्रोजेक्‍ट लंबित हैं, पहले उनका जवाब दें। इस पर अध्‍यक्ष ने कहा कि यह समय बहस का नहीं है, आपको पूरा मौका दिया जाएगा।

1:08 बजे: ममता बोलीं- मैंने अभी अपनी अहम परियोजनाओं का खुलासा नहीं किया है, कृपया उसकी घोषणा के बाद जो कहना है वो कहें।

1:07 बजे: विपक्षी दलों के हंगामें के कारण ममता ने बजट भाषण पढ़ना रोक दिया है।

1:06 बजे: लालू यादव और ममता बनर्जी में तीखी नोकझोंक के कारण सदन की कार्यवाही बाधित। विपक्षी दलों का कहना ममता पश्चिम बंगाल को ज्‍यादा फोकस कर रही हैं।

1:02 बजे: पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्‍हीं के साथ कई अन्‍य दलों के नेता भी हंगामा करने लगे। लोकसभा अध्‍यक्ष मीरा कुमार सांसदों को शांत कराने में लगी हुई हैं।

12:59 बजे: भारतीय रेल के पास सिर्फ एक मेट्रो है, कोलकाता मेट्रो। एक समिति बनाई गई है, जो इस विस्‍तार योजना पर काम कर रही है। कोलकाता में विस्‍तार के बाद नई जगहों को कोलकाता मेट्रो से जोड़ा जाएगा। इसके सर्वेक्षण का प्रस्‍ताव है।

कोलकाता की बात आते ही विपक्ष का हंगामा शुरू
तब ममता ने कहा जब मैं गुजरात, केरला का नाम लेती हूं, तब लोग नहीं चिल्‍लाते, पश्चिम बंगाल का नाम आते ही क्‍यों चिल्‍लाने लगते हैं। कोलकाता मेट्रो ही सिर्फ भारतीय रेल के अंतर्गत है, इसीलिए हम उसकी चर्चा कर रहे हैं।

12:57 बजे: पहली बार रेलवे की आय एक लाख करोड़ रुपए पहुंचेगी। इसमें लाभांश के लिए 6737 करोड़ रुपए का प्रावधान शामिल है। रेलवे की आय इतनी ज्‍यादा पहली बार हुई है। 1999 में लाभांश नहीं दिया था, लेकिन इस साल हमने लाभांश भी दिया। हम दिनों दिन मजबूत होते जाएंगे।

12:53 बजे: छठे वेतन आयोग की वजह से 90 प्रतिशत खर्च बढ़ गया है। पिछले साल पूरे लाभांश का भुगतान हुआ। वित्‍तीय स्थिति पर असर पड़ा।

12:52 बजे: बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के सुझाव का स्‍वागत करते हुए 'संस्‍कृति एक्‍सप्रेस' भारत और बांग्‍लादेश के बीच चलेगी।

राष्‍ट्रमंडल और एशियाई खेलों में मेडल जीतने वालों के प्रोत्‍साहिन के लिए निधि निर्धारित की गई है।

12:51 बजे: रेल टिकटिंग के लिए नया पोर्टल जल्‍द आएगा, जो और भी ज्‍यादा तेज व सुविधाजनक होगा।

12:49 बजे: 1.75 लाख पद रिक्‍त हैं, जिन पर भर्ती पक्रिया शुरू की जाएंगी आरपीएफ की बहाली होगी। 2011 तक 16000 भूतपूर्व सैनिकों को रेलवे में शामिल किया जाएगा। उनके लिए खड़गपुर में ट्रेनिंग सेंटर है, धारवाड़, पुणे में भी ऐसे केंद्र खोले जाएंगे, इसके अलावा विशेष केंद्र आगरा में।

12:48 बजे: इस साल रेलवे कर्मचारियों की बेटियों के लिए छात्रवृत्ति बढ़ाकर 1200 रुपए होगी। दूर-दराज में काम कर रहे रेलकर्मियों तक स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं पहुंचाने के लिए 20 स्‍वास्‍थ्‍य वैन चलायी जाएंगी।

12:45 बजे: नई सुपर एसी क्‍लास शुरू करने का प्रस्‍ताव है। यह एसी वन से भी अच्‍छा होगा। इसमें और भी ज्‍यादा बेहतर सुविधाएं होंगी।

12:45 बजे। इस साल गो इंडिया स्‍मार्ट कार्ड जारी किए जाएगा, जिसे यात्री लेकर विशेष सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा स्‍टेट बैंक के साथ वरिष्‍ठ नागरिकों को विशेष सुविधा देने की योजना है। एसी के लिए 10 रुपए और अन्‍य श्रेणियों के लिए 5 रुपए सामान पहुंचाने के लिए लिए जाएंगे।

12:44 बजे। पिछले 2 साल में 584 स्‍टेशनों को आदर्श स्‍टेशन बनाने की बात कही थी, मार्च तक 442 को आदर्श स्‍टेशन बना लिए जाएंगे। विश्‍व स्‍तरीय स्‍टेशन बनाने पर हम नहीं बना पाएं हैं। उसके लिए माफीचाहूंगी। गो इंडिया नाम की नाई परियोजना शुरू करनी है।

12:42 बजे। इस साल का रेलवे बजट पूरी तहर विकास को ध्‍यान में रखते हुए बनाया गया है। पर्यावरण अनुकूल परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।

12:39 बजे: जिन राज्‍यों में ट्रेनें नहीं रोकी जाएंगी, उन्‍हें दो नई ट्रेनें दी जाएंगी और दो स्‍टेशनों का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।

12:37 बजे: लोग अपना गुस्‍सा ट्रेन पर नहीं निकालें। मेरी लोगों से अपील है कि लोग ट्रेनें रोकना बंद करें। पिछले साल डेढ़ हजार ट्रेनें कैंसल व डायवर्ट हुईं। महाराष्‍ट्र में अगर रेल रोकी जाती है तो पूरे देश की रेल सेवाएं प्रभावित होती हैं। राज्‍य जो समस्‍या रहित परिचालन में सहयोग करेंगे उन्‍हें नई ट्रेनें दी जाएंगी।

12:35 बजे: रेल हादसों से बचने के लिए एंटी को‍लीजन डिवाइस परीक्षण पर सफल रही है। दक्षिण, दक्षिण मध्‍य, दक्षिण पश्चिम में ट्रायल शुरू हो चुके हैं। ये डिवाइस जल्‍द ही लगायी जाएंगी, ताकि ट्रेनों के बीच टक्‍करों पर लगाम लगायी जा सके। हम नहीं चाहते कि एक भी आदमी की जिंदगी खतरे में जाए।

एक और उपकरण पर काम चल रहा है, जिस पर रेलवे कम्रचारी काम कर रहे हैं। पिछले साल दो रेल दुर्घटनाएं तोड़फोड़ के कारण हुईं।

12:32 बजे: महाराष्‍ट्र के गढ़ चिरौली, बंगाल के लाल गढ़ व अन्‍य सभी राज्‍यों के दूर दराज के इलाकों में रेलवे लाइनें बिछाई जाएंगी।

12:28: इस साल प्रधानमंत्री रेल विकास योजना के अंतर्गत विकास किए जाएंगे। न्‍यू बॉम्‍बे गांव में पावर प्‍लान्‍ट लगाने का प्रस्‍ताव है। बिहार में 1320 मेगा वॉट का थर्मल पावर प्‍लान्‍ट एक 1000 मेगावॉट का और 700 मेगावाट का गैस पावर प्‍लान्‍ट लगाने का प्रस्‍ताव है।

12:20 बजे: इस साल गरीबों को 25 रुपए में 100 किलोमीटर तक की यात्रा कराने का प्रस्‍ताव है। इसके अलावा रेलवे लाइन के आस-पास रह रहे लोगों के लिए छोटे आवास बनाए जाएंगे।

12:17 बजे: हमने पिछले बजट में कई रेल फैक्ट्रियों की स्‍थापना की। जरूरतें लगातार बढ़ रही हैं। रायबरेली में निरंतर काम हो रहा है। मैंने उसके लिए एक साल का समय मांगा था। मुझे खुशी है कि अगले तीन महीने में वहां कोच का उत्‍पादन शुरू हो जाएगा। इसी तरीके से अन्‍य परियोजनाएं भी समय सीमा के अंदर पूरी हो जाएंगी।

उड़ीसा में जगह तय होते ही कोच फैक्‍ट्री का काम शुरू हो जाएगा। पलक्‍कड़ केरल में भी कोच फैक्‍ट्री जल्‍द शुरू हो जाएगी।

12:17 बजे: हमारे पास संसाधनों की कमी है। इसीलिए हमने तय किया है कि विजन 20-20 के तहत रेल के पूरे सिस्‍टम का विकास करना है। बहुत से लोगों की ओर से प्रस्‍ताव व मांगें आयीं, लेकिन हमारे पास संसाधन काफी सीमित हैं। हम उन सीमित संसाधनों के आगे नहीं जा सकते। अगर हम विजन 20-20 पर सकारात्‍मक रूप से बने रहे तो हम बहुत कुछ हांसिल कर सकते हैं।

12:15 बजे: ममता ने कहा कि हम निजी क्षेत्रों को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इनमें कई नीतियां शामिल हैं, जिनमे निजी क्षेत्र की भागीदारी अहम हैं। हमने कई योजनाएं शुरू की हैं। और पहली बार ऐसा हुआ है कि रेलवे को निजी क्षेत्रों से 85 प्रस्‍ताव मिले हैं। इसके लिए हमें ऐसी मंजूरी नीति लाने का प्रस्‍ताव रखा है, जिससे तेजी से इन प्रस्‍तावों को अमल में लाने की गति मिले।

12:13 बजे:
रेलवे की आर्थिक स्थित से देश की अर्थव्‍यवस्‍था सीधे तौर पर जुड़ी हुई है। रेलवे आम लोगों को सीधे तौर पर जोड़ती है। रेलवे पों‍डीचेरी में कितने कम कर्मचारी हैं, जो कितनी मेहनत करते हैं। लेकिन छोटी सी दुर्घटना होने पर हमें मिलती है बदनामी।

12:10 बजे: ममता बनर्जी ने रेल बजट पढ़ना शुरू किया। उन्‍होंने कहा मुझे गर्व है अपने 14 लाख रेल कर्मचारियों पर जो रात दिन मेहनत कर रहे हैं।

12:00 बजे: हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही लेट हो गई, जिस कारण रेल बजट पेश होने में देर हो रही है। फिलहाल विभिन्‍न दलों के सांसदों के सुझाव लिए जा रहे हैं।

11:59 बजे: अधिकारियों ने बताया कि जल्‍द ही बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो जाएगी।

11:45 बजे: सदन की कार्यवाही पूरी तरह ठप है। फिलहाल मंत्रियों व सांसदों के बीच बातचीत जारी है। इसके अलावा यूपी के सांसद लोकसभा अध्‍यक्ष से मिले, ताकि कार्यावाही शुरू हो सके और रेल बजट पेश किया जा सके।

11: 35 बजे: ममता बनर्जी के सदन में पहुंचने से पहले ही लोकसभा में हंगामा हुआ था, जिस कारण सदन की कार्यवाही स्‍थगित कर दी गई है। रेलमंत्री सदन के अंदर तो नही पहुंच पायीं कि उनका बजट हंगामें की भेंट चढ़ गया। असल में विपक्ष काले धन के मामले पर हंगामा कर रही थी।

11:30 बजे: रेलमंत्री ममता बनर्जी संसद भवन पहुंच चुकी हैं। संसद के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से बाचतीत में ममता ने कहा कि रेल बजट में आम जनता का पूरा ध्‍यान रखा जाएगा। ममता ने कहा कि यह बजट उद्योग क्षेत्र से राहत और रेलवे को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+