रेल बजट 2011- नहीं बढ़ा किराया, 9 दुरंतो, 56 एक्‍सप्रेस ट्रेनें

Rail Budget
नई दिल्‍ली। केंद्रीय रेलमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को वर्ष 2011 के लिए लोकसभा में रेल बजट पेश किया। इस साल ममता बनर्जी ने यात्री किराया नहीं बढ़ाया है। 9 नई दुरंतों और 3 नई शताब्‍दी चलाने के साथ कई घोषणाएं हुई हैं। हम आपके लिए लाये हैं रेल बजट 2011 के प्रमुख बिंदु।

क्लिक करें और विस्‍तार से पढें-

रेल बजट के प्रमुख अंश इस प्रकार हैं-

- बांग्‍लादेश-भारत के बीच 'संस्‍कृति एक्‍सप्रेस' चलेगी।
- महंगाई से जूझ रहे लोगों पर बोझ नहीं डालने के लिए हमने इस साल किराया नहीं बढ़ाया है।
- मुंबई लोकल ट्रेनों में 9 की जगह 12 डिब्‍बे होंगे।
-56 नई एक्‍सप्रेस ट्रेनें, 20 नई पैसेंजर ट्रेने चलायी जाएंगी।
- लखनऊ-मैलानी-पीलीभीत समेत 28 जगहों पर लाइनें डबल की जाएंगी।
- लखनऊ-मैलानी-पीलीभीत, रायबरेली-अकबरगंज, सुलतानपुर-अमेठी, इटावा-रायगढ़, मदुरई-ट्यूटीकोरिन, आदि समेत 30 स्‍थानों पर विद्युतीकरण।


- एसी ई-टिकेट 10 रुपए सस्‍ता। नॉन-एसी ई-टिकट 5 रुपए सस्‍ता।
- रेल टिकटिंग के लिए नया पोर्टल जल्‍द आएगा।
- नया सुपर-एसी क्‍लास शुरू किया जाएगा।
- मुंबई-अहमदाबाद और दिल्‍ली-जयपुर के बीच डबलडेकर ट्रेन।
- अहमदाबाद-रोहतक दुरंतो, जोधपुर-दिल्‍ली दुरंतो, सियाल्‍दाह-पुरी दुरंतो, चेन्‍नई-तिरुवनंतपुरम दुरंतो, इलाहाबाद-मुंबई दुरंतो। मुंबई-दिल्‍ली दुरंतो।


- मुंबई में उपनगरीय सिस्‍टम की तरह कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, चेन्‍नई, आदि में भी उपनगरीय सेवाएं।
- मान्‍यता प्राप्‍त पत्रकारों को साल में दो बार परिवार के साथ 50 प्रतिशत डिस्‍काउंट पर यात्रा।
- राजधानी और शताब्‍दी में भी मिलेगी विकलांगों को रियायतें।
- परीमपीर चक्र व शौर्य चक्र प्राप्‍त सैनिकों के परिजनों को भी इन रेलगाडियों में दी जाएगी।
- वरिष्‍ठ नागरिकों में महिलाओं को दी जाने वाली रियायतों के लिए उम्र 60 से कम कर 58 वर्ष कर दी जाएगी। पुरुषों के लिए उम्र 60 साल ही।

- कोलकाता में विस्‍तार के बाद नई जगहों को कोलकाता मेट्रो से जोड़ा जाएगा।
- पहली बार रेलवे की आय एक लाख करोड़ रुपए पहुंची।
- राष्‍ट्रमंडल और एशियाई खेलों में मेडल जीतने वाले रेल कर्मियों को प्रोत्‍साहन राशि।

- 1.75 लाख पद रिक्‍त पद भरे जाएंगे।
- 16000 भूतपूर्व सैनिकों को रेलवे की सुरक्षा में लगाया जाएगा।
- जिन राज्‍यों में ट्रेनें नहीं रोकी जाएंगी, उन राज्‍यों को 2 ट्रेनें मिलेंगी।
- स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं पहुंचाने के लिए 20 स्‍वास्‍थ्‍य वैन चलायी जाएंगी।

- गो इंडिया स्‍मार्ट कार्ड, जिससे नियमित यात्रा करने वाले लोग विशेष लाभ उठा सकेंगे।
- वरिष्‍ठ नागरिकों को सामान पहुंचाने के लिए विशेष सुविधा- एसी में 10 रुपए और अन्‍य श्रेणियों में 5 रुपए में सामान पहुंचाया जाएगा।
- रेल हादसों से बचने के लिए एंटी को‍लीजन डिवाइस जल्‍द ट्रेनों में लगाया जाएगा। परीक्षण शुरू हो चुका है।
- गरीबों को 25 रुपए में 100 किलोमीटर की यात्रा। रेलवे लाइन के आस-पास रहने वालों को आवास।
- प्रधानमंत्री रेल विकास योजना के अंतर्गत विकास किए जाएंगे। न्‍यू बॉम्‍बे गांव में पावर प्‍लान्‍ट लगाने का प्रस्‍ताव है। बिहार में 1320 मेगा वॉट का थर्मल पावर प्‍लान्‍ट एक 1000 मेगावॉट का और 700 मेगावाट का गैस पावर प्‍लान्‍ट लगाने का प्रस्‍ताव है।

आप इस रेल बजट से कितने खुश हैं? अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्‍स में लिखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+